Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Parliament Special Session: केंद्र सरकार ने क्यों बुलाया संसद का विशेष सत्र? देखें क्या बोले केंद्रीय मंत्री

    By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
    Updated: Fri, 01 Sep 2023 01:20 PM (GMT+05:30)

    केंद्र सरकार ने 18 सितंबर से 22 सितंबर तक संसद का पांच दिवसीय विशेष सत्र बुलाया है। विशेष सत्र को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। बताया गया है ...और पढ़ें

    केंद्र सरकार ने क्यों बुलाया संसद का विशेष सत्र? (फाइल फोटो)
    केंद्र सरकार ने क्यों बुलाया संसद का विशेष सत्र? (फाइल फोटो)

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। केंद्र की मोदी सरकार ने 18 सितंबर से संसद का विशेष सत्र बुलाया है। 22 सितंबर तक चलने वाले इस पांच दिवसीय विशेष सत्र के दौरान कई अहम विधेयक पेश किए जा सकते हैं। सरकार की ओर से गुरुवार को बताया गया कि इस दौरान दोनों सदनों की पांच बैठकें होंगी।

    केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को संसद के विशेष सत्र को लेकर अहम जानकारी दी है। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि विशेष सत्र में जो एजेंडा है, उस पर चर्चा जरूर की जाएगी। महत्वपूर्ण विधेयकों के लिए ही विशेष सत्र बुलाया गया है।

    'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर समिति गठित

    इससे पहले, केंद्र सरकार ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर एक कदम आगे बढ़ाया। पूर्व राष्ट्रपति को 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' को लेकर बनाई गई समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। समिति जल्द ही इस पर अपनी रिपोर्ट देगी, जिस पर चर्चा होगी।

    क्यों बुलाया गया विशेष सत्र?

    चर्चा है कि विशेष सत्र के दौरान 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' विधेयक पेश हो सकता है। सूत्रों ने बताया कि सरकार लोकसभा व राज्य विधानसभाओं जैसे प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित होने वाले सदनों में महिलाओं के लिए आरक्षण संबंधी विधेयक ला सकती है। हालांकि दोनों संविधान संशोधन विधेयक हैं और इन्हें पारित कराने के लिए दोनों सदनों के दो-तिहाई सदस्यों का समर्थन आवश्यक होगा।

    खबरें और भी

    विशेष सत्र में अमृत काल को लेकर सार्थक चर्चा और बहस की उम्मीद है। इसके अलावा चंद्रयान-3 की सफलता, जी-20 जैसी कुछ बड़ी उपलब्धियों पर चर्चा भी हो सकती है।