Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'विराट कोहली मेरे कप्तानी में खेले...' तेजस्वी यादव ने क्यों कहा ऐसा? सुनाया पुराना किस्सा

    Updated: Sun, 15 Sep 2024 11:12 PM (IST)

    Tejashwi Yadav on Virat Kohli बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने कहा कि है कि विराट कोहली उनकी कप्तानी में खेल चुके हैं। इसके अलावा उनके साथ खेले ...और पढ़ें

    Tejashwi Yadav on Virat Kohli: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और क्रिकेटर विराट कोहली की फाइल फोटो।
    Tejashwi Yadav on Virat Kohli: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और क्रिकेटर विराट कोहली की फाइल फोटो।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli)  को लेकर एक बयान दिया है। तेजस्वी ने कहा कि है कि उनकी कप्तानी में विराट कोहली खेल चुके हैं। इसके अलावा उनके साथ खेले कई साथी खिलाड़ी आज टीम इंडिया का हिस्सा हैं।

    'हम क्रिकेटर रहे चुके हैं, कोई जिक्र नहीं करता'

    तेजस्वी यादव ने कहा, हम क्रिकेटर रहे हैं। इसका कोई जिक्र नहीं करता। विराट कोहली मेरी कप्तानी में खेल चुके हैं। किसी ने जिक्र किया। क्यों नहीं करते भाई। तेजस्वी यादव ने आगे कहा, प्रोफशनली वो अच्छा क्रिकेटर रहे हैं। मेरे आधे से ज्यादा साथी टीम इंडिया में खेल रहे हैं। वो तो मेरे दोनों लिगमेंट टूट गए, इसलिए क्रिकेट छोड़ना पड़ गया।

    प्रशांत किशोर ने साधा था तेजस्वी पर निशाना

    बता दें कि कुछ दिनों पहले जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा था कि पिता (लालू यादव) सीएम रह चुके हैं और बेटा 9वीं फेल है।

    बिहार के भोजपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, "अगर कोई संसाधनों की कमी के कारण शिक्षित नहीं हो पाता है, तो यह समझ में आता है। लेकिन अगर किसी के माता-पिता मुख्यमंत्री हैं और वह 10वीं कक्षा पास नहीं कर पाता है, तो यह शिक्षा के प्रति उनके दृष्टिकोण को दर्शाता है।"

    खबरें और भी

    तेजस्वी के क्रिकेट करियर पर एक नजर

    भले ही तेजस्वी यादव ने टीम इंडिया के लिए कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है,लेकिन उन्होंने चार टी-20, दो लिस्ट ए और एक फर्स्ट क्लास मैच खेला है। वो आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स फ्रेंचाइजी से भी जुड़े थे। 

    यह भी पढ़ें: 'पिता CM और बेटा 9वीं फेल', तेजस्वी यादव के ज्ञान पर क्या बोले प्रशांत किशोर?