Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'जीजा-भतीजा का समर्थन करने वाली पार्टी नहीं है भाजपा', वित्त मंत्री ने लोकसभा में कांग्रेस पर किया जोरदार हमला

    By AgencyEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Fri, 10 Feb 2023 05:37 PM (IST)

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सभी संसाधनों को राज्यों को ट्रांसफर किया जा रहा है यानी टैक्स से केंद्रीय हिस्सा और केंद्र प्रायोजित योजनाओं के ...और पढ़ें

    'जीजा-भतीजा का समर्थन करने वाली पार्टी नहीं है भाजपा'
    'जीजा-भतीजा का समर्थन करने वाली पार्टी नहीं है भाजपा'

    नई दिल्ली, एएनआई। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को लोकसभा में बजट 2023-24 पर हुई चर्चा का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट राजकोषीय विवेक की सीमा के भीतर भारत की विकास अनिवार्यताओं की आवश्यकता को आश्चर्यजनक रूप से संतुलित करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है।

    उन्होंने कहा कि सरल शब्दों में कहा जाए तो बजट 2023-24 राजकोषीय विवेक की सीमा के भीतर भारत की विकास अनिवार्यताओं की आवश्यकता को आश्चर्यजनक रूप से संतुलित करता है। यह बहुत ही नाजुक संतुलित रणनीति है।

    राज्यों को ट्रांसफर किए जा रहे संसाधन

    इसी बीच निर्मला सीतारमण ने कहा कि सभी संसाधनों को राज्यों को ट्रांसफर किया जा रहा है, यानी टैक्स से केंद्रीय हिस्सा और केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत रिलीज कुल मिलाकर 17.98 लाख करोड़ होने का अनुमान है। यह पिछले साल की तुलना में 1.55 लाख करोड़ ज्यादा है।

    कांग्रेस पर निशाना साधते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि हम किसी एक व्यक्ति को ध्यान में रखकर नहीं बल्कि सभी को ध्यान में रखकर नीतियां बनाते हैं। हम जीजा और भतीजा का समर्थन करने वाली पार्टी नहीं हैं। यह कांग्रेस की संस्कृति है। 

    मल्लिकार्जुन खरगे ने संसद में पहना 56 हजार का मफलर? BJP ने ली चुटकी- टेस्ट अपना-अपना, मैसेज अपना-अपना

    हिमाचल सरकार ने क्यों बढ़ाया वैट ?

    वित्त मंत्री ने कहा कि गौरव गोगोई को हिमाचल सरकार से पूछना चाहिए कि चुनाव जीतने के तुरंत बाद डीजल पर 3 रुपये वैट क्यों बढ़ाया। कांग्रेस की संस्कृति पहले आरोप लगाने और जवाब सुनने की जगह चिल्लाने और वॉकआउट करने की है। उन्होंने कहा कि अभी भी देख लीजिए सच्चाई सामने आने पर चिल्ला रहे हैं।

    खबरें और भी

    Parliament Budget Session: ''झूठे और मनगढ़ंत आरोपों की परवाह नहीं'', राज्यसभा में PM मोदी की विपक्ष को ललकार

    Budget Session 2023: कांग्रेस का पीएम मोदी पर हमला, खरगे बोले- कई मुद्दों पर नहीं दिया जवाब