Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Arun Jaitley Family: जेटली के परिवार में कौन-कौन है, जानिए क्या करते हैं उनके बेटा और बेटी

    By Shashank PandeyEdited By:
    Updated: Sun, 25 Aug 2019 11:22 AM (IST)

    Arun Jailtley Passes Away लंबी बीमारी के बाद देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का आज दिल्ली के एम्स में निधन हो गया है। जानिए उनके परिवार के बारे म ...और पढ़ें

    Arun Jaitley Family: जेटली के परिवार में कौन-कौन है, जानिए क्या करते हैं उनके बेटा और बेटी
    Arun Jaitley Family: जेटली के परिवार में कौन-कौन है, जानिए क्या करते हैं उनके बेटा और बेटी

    नई दिल्ली, एजेंसी। Arun Jailtley Passes Away देश के पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा नेता अरुण जेटली का आज दिल्ली के एम्स में 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर एम्स में अंतिम सांस ली। वह पिछले काफी समय से यहां भर्ती थे। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है।

    जेटली का जन्म 28 सितंबर सन् 1952 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता महाराज किशन जेटली पेशे से एक वकील थे जबकि उनकी माता रतन प्रभा जेटली थीं। अरुण जेटली की स्कूली पढ़ाई दिल्ली के सेंट जेवियर स्कूल से हुई। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री ली और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी से ही लॉ की डिग्री हासिल की।स्कूली पढ़ाई के अलावा के अलावा वह अन्य गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। इस दौरान उन्हें कई पुरस्कार भी मिले थे।


     अरुण जेटली के राजनीतिक करियर की शुरुआत डीयू (दिल्ली विश्वविद्यालय) से हुई थी। साल 1974 में वह डीयू के स्टूडेंट संगठन के अध्यक्ष बने।

    अरुण जेटली के राजनीतिक जीवन की शुरूआत दिल्ली विश्वविद्यालय से हुई थी। 1974 में वह डीयू के छात्र संगठन के अध्यक्ष रहे थे। 24 मई 1982 को अरुण जेटली का विवाह संगीता जेटली से हुआ था। उनका एक बेटा रोहन और बेटी सोनाली है।

    24 मई सन् 1982 को अरुण जेटली का विवाह संगीता जेटली से हुआ था। उनके दो बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी, बेटे का नाम रोहन है तो बेटी का नाम सोनाली है।

    अरुण जेटली की बेटी सोनाली और बेटा रोहन दोनों ही अपने पिता की तरह वकील हैं। वकालत में ये जेटली परिवार की तीसरी पीढ़ी है, जिसने अपना करियर इसमें बनाया है।

    PM मोदी ने की जेटली के परिवार से बात
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुण जेटली के निधन के बाद आज उनकी पत्नी संगीता और बेटे रोहन से फोन पर बात की। पीएम ने परिवार से बात पर अपनी संवेदना व्यक्त की है। जेटली के परिवार ने पीएम से अपील की है कि वो अपना विदेश दौरा बीच में रद ना करें।

    खबरें और भी