Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ...तो इस वजह से नहीं हुआ महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का एलान, प्रेस कॉन्फ्रेंस में निर्वाचन आयोग ने बताई वजह

    Updated: Fri, 16 Aug 2024 05:52 PM (IST)

    Maharashtra News हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव एक साथ होंगे। उम्मीद थी कि आज महाराष्ट्र में चुनाव की तारीखों का एलान हो सकता है। मगर ऐसा नहीं हुआ। ...और पढ़ें

    मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार। ( फाइल फोटो)
    मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार। ( फाइल फोटो)

    HighLights

    1. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का नहीं हुआ एलान।
    2. हरियाणा व जम्मू-कश्मीर में एकसाथ होंगे चुनाव।
    3. झारखंड के साथ महाराष्ट्र में होंगे विस चुनाव।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पिछली बार महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनावों का एलान एक साथ हुआ था। मगर इस बार ऐसा नहीं हुआ। चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में चुनाव की तारीखों की घोषणा की। महाराष्ट्र में चुनाव का एलान बाद में होगा। चुनाव आयोग ने इसके पीछे की वजह भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताई।

    यह भी पढ़ें: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव का एलान, एक अक्टूबर को मतदान और चार को परिणाम, आचार संहिता लागू

    दो राज्यों में एक साथ होंगे चुनाव

    मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि पिछली बार हरियाणा और महाराष्ट्र में चुनाव एक साथ हुए थे। तीन नवंबर को हरियाणा और 26 नवंबर को महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हुए थे। उस समय जम्मू और कश्मीर में चुनाव नहीं थे। सुरक्षा बलों की जरूरत के आधार पर चुनाव आयोग ने दो-दो राज्यों में चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया। कई अन्य फैक्टर भी हैं।

    बीएलओ का काम भी नहीं पूरा

    मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि महाराष्ट्र में बारिश की वजह से बीएलओ का काम भी बाकी है। गणेश उत्सव, पितृ पक्ष, नवरात्रि और दिवाली समेत कई त्योहार भी हैं। इस वजह से चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के चुनाव का शेड्यूल जारी नहीं किया है। महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव का एलान एक साथ होगा।

    हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024

    • कुल सीटें: 90
    • मतदान: 01 अक्‍टूबर
    • मतगणना: 04 अक्‍टूबर

    जम्‍मू-कश्‍मीर विधानसभा चुनाव 2024

    • कुल सीटें: 90
    • पहला चरण: 24 सीटें
    • मतदान: 18 सितंबर
    • दूसरा चरण: 26 सीटें
    • मतदान: 25 सितंबर
    • तीसरा चरण: 40 सीटें
    • मतदान: 01 अक्‍टूबर
    • मतगणना: 04 अक्‍टूबर

    यह भी पढ़ें: आ गई चुनाव की तारीख, जम्मू-कश्मीर में तीन तो हरियाणा में सिंगल फेज में वोटिंग; कब आएगा परिणाम?

    खबरें और भी