Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: जातीय समीकरण को मजबूत करने में जुटी BJP, कुशवाहा महासभा अध्यक्ष समेत ये नेता भाजपा में शामिल

    By Shubham SharmaEdited By: Shubham Sharma
    Updated: Thu, 19 Oct 2023 05:30 AM (GMT+05:30)

    बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट ने कहा कि लव-कुश समाज ने समता पार्टी की नींव रखी थी लेकिन आज लव कुश समाज बाहर हो गया। बिहार बदलाव की ओर है और आप लोगों के ...और पढ़ें

    जातीय समीकरण को मजबूत करने में जुटी BJP।
    जातीय समीकरण को मजबूत करने में जुटी BJP।

    राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा की ओर से रविंद्र भवन में आयोजित मिलन समारोह में बुधवार को अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी वर्मा, उपाध्यक्ष राम सेवक प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष शिवपूजन सहाय के साथ समाज के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सभी लोगों का भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पार्टी में सदस्यता दिलाई और स्वागत किया।

    कुशवाहा कल्याण बोर्ड का गठन

    सम्राट ने कहा कि लव-कुश समाज ने समता पार्टी की नींव रखी थी, लेकिन आज लव कुश समाज बाहर हो गया। बिहार बदलाव की ओर है और आप लोगों के सहयोग से यह बदलाव होकर रहेगा। उन्होंने जेपी वर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि इन्होंने बिहार में तो कई काम किए ही उत्तर प्रदेश में जाकर भी कुशवाहा कल्याण बोर्ड का गठन किया।

    भाजपा सबका साथ और सबका विकास की बात करती है। उन्होंने बताया कि केशव प्रसाद मौर्य के चुनाव हारने के बाद भी उप मुख्यमंत्री बनाया गया, लेकिन बिहार में उपेंद्र कुशवाहा के चुनाव हारने के बाद क्या हुआ था, उसे याद करने का समय आ गया है। 

    भाजपा की राजनीति सत्ता लोभ नहीं सेवा भाव

    विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय सिन्हा ने भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बताते हुए कहा कि भाजपा सत्ता की नहीं, बल्कि सेवा की राजनीति करती है। आज पूरे दुनिया में देश की चर्चा हो रही है। अब वह दिन दूर नहीं, जब बिहार में भी भाजपा का मुख्यमंत्री होगा। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हरि सहनी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के कारण सभी समाज के लोग आज भाजपा से जुड़ रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंः Bihar News : बिहार में दुर्गापूजा पर सभी जिलों में अलर्ट; यहां रहेगा पुलिस का सबसे कड़ा पहरा, 24 घंटे होगी चौकसी