Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: राजनीतिक दलों में छिड़ा कार्टून वॉर, CM नीतीश को बनाया टाइम बम; BJP ने राज्य के लिए बताया आत्मघाती

    By Shubham SharmaEdited By: Shubham Sharma
    Updated: Thu, 26 Oct 2023 05:30 AM (IST)

    सम्राट चौधरी ने एक्स पर एक कार्टून पोस्ट किया। इसमें रावण को चारा चोर दिखाया गया है। उसके बगल में खड़े एक पात्र को पलटीमार बताया गया है। बिहार की जनता ...और पढ़ें

    राजनीतिक दलों में छिड़ा कार्टून वॉर।
    राजनीतिक दलों में छिड़ा कार्टून वॉर।

    राज्य ब्यूरो, पटना: दशहरा के दिन गांधी मैदान में भले ही रावण का वध हो गया, लेकिन राजनीतिक दलों के कार्टून में वह जी उठा है। रावण के कार्टून और एनिमेशन के माध्यम से भाजपा और जदयू एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं। शुरुआत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मंगलवार को की थी।

    जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज ने तुरंत जवाबी कार्टून परोस दिया। अब भाजपा के नेता नीरज के एनिमेशन की व्याख्या कर रहे हैं-इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को टाइम बम बना दिया गया है। नीरज कह रहे हैं-टाइम बम कोई व्यक्ति नहीं, 2024 का लोकसभा चुनाव है। वह फटेगा और महंगाई, बेरोजगारी, हिंसा और अन्य कुप्रवृतियों का नाश हो जाएगा।

    कार्टून के बहाने बिहार सरकार पर निशाना

    सम्राट चौधरी ने एक्स पर एक कार्टून पोस्ट किया। इसमें रावण को चारा चोर दिखाया गया है। उसके बगल में खड़े एक पात्र को पलटीमार बताया गया है। बिहार की जनता भगवान श्रीराम के रूप में रावण पर तीर चला रही है। जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने जवाब में पहला कार्टून पोस्ट किया। उसमें सम्राट चौधरी का फोटो है। दशासन के रूप में हरेक सिर का नाम दिया गया है- फर्जी पगड़ीधारी, फर्जी डिग्रीधारी, फर्जी सनातनी आदि।

    नीरज ने कहा कि सम्राट ने मुख्यमंत्री का मानमर्दन किया है। नीरज ने बुधवार को फिर एक कार्टून पोस्ट किया। इसमें सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर प्रहार है। इसी कार्टून का एनिमेशन भी है। इसमें लिखा है कि 2024 का राजनीतिक टाइम बम फिट हो चुका है। समय का इंतजार कीजिए। एनिमेशन में एक आकृति कथित रावण की काया में प्रवेश करती है और विस्फोट हो जाता है। भाजपा इसे मुख्यमंंत्री की आकृति बता रही है। जदयू ने उन्हें टाइम बम बना दिया है।

    खबरें और भी

    सीएम को 'टाइम बम ' के रूप में दिखाना बिहार का अपमान

    बिहार भाजपा के प्रवक्ता मनोज शर्मा ने एमिनेशन वीडियो में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को टाइम बम दिखाए जाने को बिहार का अपमान है। शर्मा ने कहा आतंकी संगठन अलकायदा और लश्कर -ए-तैयबा के लोग मानव बम की मानसिकता को लेकर जदयू आखिर प्रदेश और जनता को क्या संदेश देना चाहती है।

    उन्होंने कहा कि बिहार के लोग कभी अपने मुख्यमंत्री को एक टाइम बम के रूप में देखना पसंद नहीं करेंगे। शर्मा ने यह भी पूछा कि कहीं राजद की संगति का यह असर तो नहीं है। शर्मा ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि नीतीश कुमार अब बिहार के लिए आत्मघाती हो गए हैं, ऐसे में उनकी पार्टी द्वारा भी स्वीकार कर लिया गया। लेकिन बिहार शांति और शांति का संदेश देने की धरती रही है ऐसे में मुख्यमंत्री को टाइम बम के रूप में प्रदर्शित करना कहीं से उचित नहीं है।

    यह भी पढ़ेंः BPSC TRE Result 2023: शिक्षक भर्ती के लिए बीपीएससी ने जारी किए लिखित परीक्षा के Cut Off Marks, यहां चेक करें पूरी लिस्ट