Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MP Assembly Polls: BJP ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की पहली सूची, पांच महिला समेत 39 उम्मीदवारों को मिला टिकट

    By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Thu, 17 Aug 2023 04:44 PM (GMT+05:30)

    MP Election 2023 BJP Candidate List भाजपा ने गुरुवार को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। भाजपा ने पहली सूची में 3 ...और पढ़ें

    भाजपा ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। (फोटो- जागरण ग्राफिक्स)
    भाजपा ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। (फोटो- जागरण ग्राफिक्स)

    HighLights

    1. भाजपा ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।
    2. मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों पर विधानसभा चुनाव होने हैं।
    3. भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नाम तय हुए।

    भोपाल, एएनआई। MP Election 2023 BJP Candidate List: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। भाजपा ने पहली सूची में 39 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। भाजपा की पहली सूची में पांच महिलाएं और 34 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं।

    बैठक में तय हुए नाम

    बता दें कि भाजपा ने चुनावी रणनीति तय करने के लिए बुधवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाई थी। बैठक में इन उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगी। भाजपा ने अभी पहली सूची जारी की है, जिनमें पांच महिलाओं को टिकट मिला है।

    भाजपा के एससी मोर्चा के अध्यक्ष को गोहाद से मिला टिकट

    भाजपा ने अपने एससी मोर्चा के अध्यक्ष लाल सिंह आर्या को गोहाद विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश ध्रुवे को शाहपुरा विधानसभा सीट से उतारा गया है। देखें पूरी लिस्ट...

    क्रमांक विधानसभा सीट उम्मीदवार
    1 सबलगढ़ सरला विजेंद्र रावत (महिला)
    2 सुमावली अदल सिंह कंसाना
    3 गोहद (अजा) लाल सिंह आर्य
    4 पिछोर प्रीतम लोधी 
    5 चाचौड़ा प्रियंका मीणा (महिला)
    6 चंदेरी जगन्नाथ सिंह रघुवंशी
    7 बंडा वीरेन्द्र सिंह लम्बरदार
    8 महाराजपुर कामाख्या प्रताप सिंह
    9 छतरपुर ललिता यादव (महिला)
    10 पथरिया लखन पटेल
    11 गुन्नौर (अजा) राजेश कुमार वर्मा
    12 चित्रकूट सुरेंद्र सिंह गहरवार
    13 पुष्पराजगढ़ (अजजा) हीरासिंह श्याम
    14 बड़वारा (अजजा) धीरेंद्र सिंह
    15 बरगी नीरज ठाकुर
    16 जबलपुर पूर्व (अजा) अंचल सोनकर
    17 शाहपुरा (अजजा) ओमप्रकाश धुर्वे
    18 बिछिया (अजजा) डॉ. विजय आनंद मरावी
    19 बैहर (अजजा) भगत सिंह नेताम
    20 लांजी राजकुमार कर्राये
    21 बरघाट (अजजा) कमल मस्कोले
    22 गोटेगाँव (अजा) महेंद्र नागेश
    23 सौसर नानाभाऊ मोहोड
    24 पांढुर्णा (अजजा) प्रकाश उइके
    25 मुल्ताई चन्द्रशेखर देशमुख
    26 भैंसदेही (अजजा) महेंद्र सिंह चौहान
    27 भोपाल उत्तर आलोक शर्मा
    28 भोपाल मध्य ध्रुव नारायण सिंह
    29 सोनकच्छ (अजा) राजेश सोनकर
    30 महेश्वर (अजा) राजकुमार मेव
    31 कसरावद आत्माराम पटेल
    32 अलीराजपुर (अजजा) नागर सिंह चौहान
    33 झाबुआ (अजजा) भानू भूरिया
    34 पेटलावद (अजजा) निर्मला भूरिया (महिला)
    35 कुक्षी (अजजा) जयदीप पटेल
    36 धरमपुरी (अजजा) कालू सिंह ठाकुर
    37 राऊ मधु वर्मा
    38 तराना (अजा) ताराचंद गोयल
    39 घाटिया (अजा) सतीश मालवीय

    छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा ने जारी की सूची

    भाजपा ने मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। उम्मीदवारों की घोषणा से पहले भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में इन उम्मीदवारों के नाम पर सहमति बनी। 

    खबरें और भी

    मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव

    बता दें कि मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटें हैं। आगामी महीनों में इन सीटों पर विधानसभा चुनाव होने हैं। मध्य प्रदेश में इस समय भाजपा की सरकार है। भाजपा की कोशिश है कि वह सत्ता बरकरार रखें और भाजपा ने इसके लिए चुनावी अभियान भी तेज कर दिया है।