विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस को कांग्रेस ही पहुंचा सकती है नुकसान: प्रीतम सिंह

By BhanuEdited By:
Updated: Thu, 01 Feb 2018 09:23 PM (IST)

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता खुद निकाय चुनाव के प्रत्याशी तय करेंगे। कहा कि कांग्रेस को कांग्रेस ही नुकसान पहुंचा सकती है।

कांग्रेस को कांग्रेस ही पहुंचा सकती है नुकसान: प्रीतम सिंह
कांग्रेस को कांग्रेस ही पहुंचा सकती है नुकसान: प्रीतम सिंह

खटीमा, उधमसिंह नगर [जेएनएन]: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता खुद निकाय चुनाव के प्रत्याशी तय करेंगे। जिसको भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसकी जीत के लिए कार्यकर्ता लामबंद होंगे। कहा कि, कांग्रेस इतना बड़ा परिवार है कि कांग्रेस को कांग्रेस ही नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए सब एकजुट होकर चुनाव लड़ाएं। 

प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं से मिलने पहली बार खटीमा पहुंचे। यहां कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि कांग्रेसजन निकाय चुनाव में एकजुट नहीं हुए तो 2017 की तरह पराजय का सामना करना पड़ेगा। निकाय चुनाव के दावेदार बहुत हैं। इसका फैसला भी कार्यकर्ताओं के हाथ में है कि किसको जिम्मेदारी दी जाएगी। 

नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि पद मांगने से नहीं, बल्कि काम करने से स्वयं मिल जाता है। इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी, प्रदेश प्रवक्ता दयाकिशन कलौनी, राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस का समर्पित सिपाही हूं, जहां बुलाते हैं जाता हूं: हरीश रावत

यह भी पढ़ें: सीएम का विरोध करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: देहरादून और गैरसैंण में होगा उत्तराखंड का बजट सत्र