यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रियंका गांधी के करीबी तेजिंदर सिंह बिट्टू भाजपा में शामिल
Himachal Pradesh News हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के बाद से ही कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती नजर आई हैं। इसी क्रम में कांग्रेस को अब एक और बढ़ा झटक ...और पढ़ें

शिमला, जेएनएन। Himachal Pradesh Politics: हिमाचल में राज्यसभा चुनाव के बाद से ही कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती नजर आई हैं। इसी क्रम में कांग्रेस को अब एक और बढ़ा झटका लगा है।
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के हिमाचल प्रदेश प्रभारी सचिव और प्रियंका गांधी के करीबी तेजिंदर सिंह बिट्टू ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वह आज भाजपा महासचिव विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए हैं।
खरगे को सौंपा त्यागपत्र
तेजेंद्र ने आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सौंपा। पत्र में उन्होंने लिखा कि मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और एआईसीसी, हिमाचल प्रदेश के सचिव सह-प्रभारी पद से तुरंत प्रभाव से अपना इस्तीफा देता हूं।
लोकसभा चुनाव से पहले तेजिंदर सिंह बिट्टू कांग्रेस छोड़ना पार्टी के लिए झटके के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी की चुनावी रणनीति का वह अभी तक हिस्सा रहे हैं। हर बैठक में वह मौजूद रहे थे। कांग्रेस हाईकमान ने साल 2021 में ही तजेंद्र सिंह को हिमाचल कांग्रेस का सह प्रभारी नियुक्त किया था। तब उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल में कांग्रेस को जीत दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
हिमाचल में कांग्रेस को मिल सकता था फायदा
मूल रूप से पंजाब के रहने वाले तेजिंदर सिंह पंजाब कांग्रेस का बड़ा चेहरा हैं। इसे देखते हुए पार्टी ने उन्हें प्रदेश मामलों का सह प्रभारी लगाया था। प्रदेश की चार लोकसभा और छह विधानसभा सीटों पर उप चुनाव के लिए कांग्रेस को उनके अनुभव का फायदा मिल सकता था। मगर उन्होंने पार्टी को छोड़ने का ऐलान कर दिया है।