Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bageshwar Bypolls: BJP से जुड़े मुस्लिम समाज के लोग, राजेंद्र बिष्ट बोले; 'विकास की सोच से मजबूत हो रहा संगठन'

    By ghanshyam joshiEdited By: Prince Sharma
    Updated: Mon, 28 Aug 2023 04:00 AM (IST)

    Bageshwar Bypoll आने वाली 5 सिंतबर को बागेश्वर उपचुनाव होने हैं। ऐसे में चुनावी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में भाजपा का कारवां बढ़ता जा रहा ...और पढ़ें

    Bageshwar Bypoll 2023: BJP से जुड़े मुस्लिम समाज के लोग
    Bageshwar Bypoll 2023: BJP से जुड़े मुस्लिम समाज के लोग

    HighLights

    1. अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहीउद्दीन अहमद तिवारी के नेतृत्व में कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।
    2. केंद्र और राज्य सरकार की विकास की सोच से संगठन मजबूत हो रहा है।- प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट

    बागेश्वर, जागरण संवाददाता। भाजपा का कारवां बढ़ता जा रहा है। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहीउद्दीन अहमद तिवारी के नेतृत्व में कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।

    उन्होंने स्व. चंदन राम दास के विकास को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। अनुसूचित जाति आरक्षित विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा संगठन काफी मजबूत दिखने लगा है।

    भाजपा संगठन हो रहा मजबूत

    भाजपा में आस्था रखने वाले लोग लगातार पार्टी के सदस्य बन रहे हैं। वह भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के समर्थन में आगे आ रहे हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की विकास की सोच से संगठन मजबूत हो रहा है।

    केंद्र सरकार के कार्यों से विपक्षी बौखलाए

    प्रदेश महामंत्री बोले, इसका लाभ सीधे तौर पर पार्टी प्रत्याशी को उपचुनाव में मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि चंद्रमा मामा दूर के नहीं अब चंदा मामा टूर के हो गए हैं। सूर्य के नजदीक भी शीघ्र विज्ञानियों की पहुंच होगी। केंद्र सरकार के कार्यों से विपक्षी बौखला गए हैं। वह अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।

    ऐसे में जनता जर्नादन को सावधान होकर वोट करना है। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, सुबोध साह, रमेश तिवारी, मनोज ओली के नेतृत्व में जाहिद हसन, अब्दुल माजिद, नन्हे भाई, जावेद अहमद, अब्दुल रफीक, तस्लीम अहमद, अल्लाहरख्खा, खुदारख्खा, अफजल हुसैन, असलम अहमद, ईशान अहमद, हनीफ भाई, सलीम भाई, शाहिद भाई, अहमद भाई, अकरम अली, राकेश पाल आदि मुस्लिम समाज के लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। संचालन प्रकाश शाह ने किया।