Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आठवले बोले- 'अगर मायावती NDA से हाथ मिलाती हैं तो मैं इसका स्वागत करूंगा', विपक्ष की मजबूती के लिए की कामना

    By Prince SharmaEdited By: Prince Sharma
    Updated: Thu, 31 Aug 2023 05:00 AM (IST)

    केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि बसपा को गठबंधन का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करने के बारे में फैसला राजग की अगुवाई करने वाली भाजपा पर निर्भर ह ...और पढ़ें

    आठवले बोले- 'अगर मायावती RJD से हाथ मिलाती हैं तो मैं इसका स्वागत करूंगा
    आठवले बोले- 'अगर मायावती RJD से हाथ मिलाती हैं तो मैं इसका स्वागत करूंगा

    HighLights

    1. मायावती यदि सत्तारूढ़ राजग के साथ हाथ मिलाने का निर्णय करती हैं तो वह इसका स्वागत करेंगे।- आठवले
    2. उन्होंने कहा कि मैं स्वस्थ लोकतंत्र के लिए एक मजबूत विपक्ष में विश्वास करता हूं। कामना करता हूं कि यह मजबूत बना रहे।

    जालना, एजेंसी। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती यदि सत्तारूढ़ राजग (NDA) के साथ हाथ मिलाने का निर्णय करती हैं तो वह इसका स्वागत करेंगे।

    उन्होंने कहा कि बसपा को गठबंधन का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करने के बारे में फैसला राजग की अगुवाई करने वाली भाजपा पर निर्भर है। वह महाराष्ट्र के जालना में अपनी रिपब्लिक पार्टी आफ इंडिया (अठावले) की बैठक से पहले पत्रकारों से बात कर रहे थे।

    भाजपा  UP में स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने में पूरी तरह से सक्षम

    उन्होंने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने में पूरी तरह से सक्षम है, लेकिन यदि मायावती सपा से हाथ मिला भी लेती हैं, तो भी चुनाव में भाजपा पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

    आइएनडीआइए की मुंबई में प्रस्तावित दो दिवसीय बैठक के संबंध में उन्होंने कहा कि मैं स्वस्थ लोकतंत्र के लिए एक मजबूत विपक्ष में विश्वास करता हूं। कामना करता हूं कि यह मजबूत बना रहे।