बंगाल में साइलेंट वोटरों का गेम या वोटिंग प्रतिशत का खेल... Axis My India ने नहीं जारी किया एग्जिट पोल, क्या है वजह?
एक्सिस माय इंडिया ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल जारी न करने का फैसला किया है। एजेंसी के एमडी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि 60-70% मतदाताओं ...और पढ़ें

बंगाल एग्जिट पोल में बड़ा मोड़ एक्सिस माय इंडिया ने जारी करने से किया इनकार (फाइल फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए रिकॉर्ड मतदान हो चुका है और अब सभी को नतीजों का इंतजार है। हालांकि, इस बार एग्जिट पोल को लेकर बड़ा ट्विस्ट सामने आया है।
सबसे भरोसेमंद मानी जाने वाली एजेंसी एक्सिस माय इंडिया ने अपना एग्जिट पोल जारी नहीं करने का फैसला किया है। पहले खबर थी कि शाम 5 बजे डेटा जारी होगा, लेकिन बाद में इसे रोक दिया गया। एजेंसी के एमडी प्रदीप गुप्ता ने कहा कि मौजूदा हालात में डेटा जारी करना सही नहीं होगा।
प्रदीप गुप्ता के मुताबिक, बंगाल के ज्यादातर वोटरों ने सर्वे के दौरान चुप्पी साध ली। ऐसे में सटीक आंकड़ा देना मुश्किल हो गया। उन्होंने कहा कि जब लोग खुलकर जवाब ही नहीं दे रहे हैं, तो कोई भी आंकड़ा जारी करना सही नहीं होगा और इससे एजेंसी की विश्वसनीयता पर असर पड़ सकता है। उनके अनुसार, करीब 60 से 70 फीसदी लोगों ने यह बताने से इनकार कर दिया कि उन्होंने किसे वोट दिया।
'साइलेंट वोटर' बना बड़ी वजह
प्रदीप गुप्ता ने बताया कि पहले चरण के बाद जब टीम ने लोगों से बात की, तो बड़ी संख्या में लोगों ने कुछ भी कहने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि इसे डर का माहौल या फिर अंदरूनी हलचल कहा जा सकता है, लेकिन यह साफ है कि वोटर खुलकर सामने नहीं आए। इसी वजह से एजेंसी ने एग्जिट पोल जारी न करने का फैसला लिया।
रिकॉर्ड मतदान ने बढ़ाई उत्सुकता
- दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग हुई
- पुरुष: 91.07%
- महिला: 92.8%
- थर्ड जेंडर: 91.28%
- पहले चरण में 93.19% मतदान हुआ था
- दोनों चरणों का औसत मतदान 92.47% रहा
- इससे पहले सबसे ज्यादा 84.72% वोटिंग 2011 में हुई थी
अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल
- जनमत सर्वे: बीजेपी 80-90, टीएमसी 195-205 सीटें
- प्रजा पोल: बीजेपी+ 178-208, टीएमसी 85-110
- जेवीसी: बीजेपी 138-159, टीएमसी 131-152
- पीपल पल्स: बीजेपी 95-110, टीएमसी 177-187
- एनडीटीवी पोल ऑफ पोल्स: बीजेपी 137, टीएमसी 151 सीटें
'गिरफ्तारी के लिए 60 पुलिसवाले घर पहुंच गए', पवन खेड़ा की जमानत याचिका पर SC में जोरदार बहस