Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Cabinet Meeting: आदित्यनाथ कैबिनेट ने नई इलेक्ट्रानिक वाहन नीति-2022 को दी मंजूरी, 29 अन्य प्रस्ताव भी पास

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Thu, 13 Oct 2022 02:17 PM (IST)

    Yogi Adityanath Cabinet Approved 30 Proposals योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने बीते सोमवार को स्थगित बैठक के प्रस्ताव को भी आज की बैठक में पास कराया है। कैबि ...और पढ़ें

    Yogi Adityanath Cabinet Approved 30 Proposals: CM Yogi Adityanath
    Yogi Adityanath Cabinet Approved 30 Proposals: CM Yogi Adityanath

    UP Politics- लखनऊ, जेएनएन। Yogi Adityanath Cabinet Approved 30 Proposals: उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में नई इलेक्ट्रानिक वाहन नीति-2022 को मंजूरी प्रदान कर दी है। लोक भवन में योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने धान का खरीद मूल्य के साथ 30 प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगी दी है।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सम्पन्न कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। कैबिनेट ने नई इलेक्ट्रानिक वाहन नीति-2022 को मंजूरी दे दी है। इसके अंतर्गत इलेक्ट्रानिक वाहनों को 15 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी।

    15 प्रतिशत सब्सिडी

    • पहले दो लाख दो पहिया वाहनों पर मिलेगी छूट
    • दो पहिया वाहनों पर 5000 रुपए की छूट मिलेगी
    • पहले 50 हजार तीन-पहिया वाहनों पर छूट
    • तीन पहिया वाहनों पर 12 हजार की छूट मिलेगी
    • पहले 25 हजार चार पहिया वाहनों को भी छूट
    • चार पहिया वाहनों पर एक लाख की छूट मिलेगी

    पर्यटन विभाग से जुड़े दो प्रस्ताव पास

    • मथुरा में शनि परिक्रमा मार्ग बनेगा
    • कोसीकला में बनेगा शनि परिक्रमा मार्ग ।    

    धान क्रय का सरकारी मूल्य भी तय

    2022-23 में धान का क्रय मूल्य 2020 रुपया प्रति क्विंटल तथा 2060 रुपया प्रति क्विंटल के हिसाब से तय किया गया। लखनऊ संभाग के तीन जिले लखनऊ, हरदोई, सीतापुर तथा बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, आगरा, तथा झांसी मंडल के आने वाली जनपदों में एक अक्टूबर 2022 से 31 जनवरी 2023 तक धान का क्रय किया जाएगा। इसी प्रकार से एक नवंबर 2022 से 28 फरवरी 2023 तक लखनऊ, रायबरेली ,उन्नाव तथा चित्रकूट, कानपुर, अयोध्या, बस्ती गोरखपुर, वाराणसी, मिर्जापुर तथा प्रयागराज में खरीद होगी। धान के क्रय करने का समय नौ बजे से चार बजे तक तय किया गया है।

    इन फैसलों को भी मिली मंजूरी

    • अमेठी में नई जेल का निर्माण किया जाएगा। अभी तक अमेठी के बंदियों को सुल्तानपुर जेल में बंद किया जाता था।
    • मथुरा के कोकिला वन में शनिधाम में परिक्रमा मार्ग बनाया जाएगा। इसके लिए वन विभाग की 2.011 हेक्टेयर भूमि ली जाएगी। उतनी ही भूमि वन विभाग को दूसरी जगह दी जाएगी।
    • मथुरा में नेशनल हाईवे 19 पर अकबरपुर जैत गांव में सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में पर्यटन सुविधा केंद्र बनाया जाएगा। सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस की 2.03 हेक्टेयर भूमि निशुल्क पर्यटन विभाग को दी जाएगी।

    यूपी कैबिनेट का फैसला

    खबरें और भी

    • खरीफ के मौसम में मक्के और बाजरे की खरीद
    • मक्के का एमएसपी का रेट 1962 रुपए प्रति कुंतल निर्धारित
    • बाजरे का 2350 रुपए प्रति कुंतल
    • मक्का के खरीद का लक्ष्य एक लाख मैट्रिक टन रखा गया
    • बाजरा का लक्ष्य 5000 मैट्रिक टन रखा गया
    • 25 जिलों में मक्के की खरीद की जाएगी
    • 18 जनपदों में बाजरे की खरीद की जाएगी

    योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने बीते सोमवार को स्थगित बैठक के प्रस्ताव को भी आज की बैठक में पास कराया है।