विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृतसर में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता, 100 करोड़ की नशे की खेप के साथ 7 गिरफ्तार; 14 पिस्टल भी बरामद

Published: Tue, 27 Oct 2026 01:47 PM (IST)

अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियारों और नशा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

14 पिस्टल 20 किलो हेरोइन सहित साथ 7 गिरफ्तार।

14 पिस्टल 20 किलो हेरोइन सहित साथ 7 गिरफ्तार।

HighLights

  1. अवैध हथियार और नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़

  2. सात आरोपी गिरफ्तार, 14 पिस्तौल बरामद

  3. 20 किलो हेरोइन जब्त, कीमत 100 करोड़।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियारों और नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क का राजफाश करते हुए सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14 नई पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद की है।

अंतरराष्ट्रीय ब्लैक मार्केट में जिसकी कीमत 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की हो सकती है। शुरुआती जांच में इस नेटवर्क के विदेश में बैठे एक हैंडलर से जुड़े होने की बात सामने आई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी विदेशी हैंडलर के संपर्क में थे। आरोप है कि वह संगठित नेटवर्क के जरिए अवैध हथियारों का सामान मंगवाता था और उसे आगे अपराधियों तक पहुंचाता था। पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और हथियारों व नशे की सप्लाई से जुड़े संपर्कों का पता लगाने में जुटी है।

थाना घरिंडा और थाना कत्थूनंगल में केस दर्ज

इस मामले में थाना घरिंडा और थाना कत्थूनंगल में केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस बरामद हथियारों और हेरोइन के स्रोत का पता लगाने के साथ यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों के तार किन अन्य तस्करों और आपराधिक गिरोहों से जुड़े हैं।

संगठित अपराध पर शिकंजा कसेगी पुलिस पंजाब पुलिस के मुताबिक, राज्य में अवैध हथियारों की तस्करी, नशे के कारोबार और संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी है। जांच के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।