विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाबी गायिका के परिवार के लिए संकटमोचक बने Akshay Kumar, दिखा दी ऐसी दरियादिली की चारों ओर हो रही तारीफ

Published: Sun, 07 Jul 2024 10:26 AM (IST)

पद्म भूषण से सम्‍मानित स्‍वर्गीय पंजाबी सिंगर गुरमीत बावा (Punjabi Singer Gurmeet Bawa) का परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा ...और पढ़ें

पंजाबी गायिका गुरमीत बावा के परिवार की मदद करने आगे आए अक्षय कुमार (फाइल फोटो)
पंजाबी गायिका गुरमीत बावा के परिवार की मदद करने आगे आए अक्षय कुमार (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पद्म भूषण पुरस्‍कार से सम्‍मानित हो चुकी हैं गुरमीत बावा
  2. अभिनेता ने पंजाबी सिंगर की बेटी के अकाउंट में डाले 25 लाख
  3. गुरमीत बावा ने पंजाबी सभ्याचारक गीतों को दी थी प्राथमिकता

जागरण संवाददाता, अमृतसर। पद्म भूषण पुरस्‍कार विजेता स्वर्गीय पंजाबी गायिका गुरमीत बावा (Gurmeet Bawa) की बेटी ग्लोरी बावा (Glory Bawa) की सहायता के लिए बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) आगे आए हैं। अभिनेता ने उनके अकाउंट में 25 लाख रुपये ट्रांसफर किए हैं। इस बात की पुष्टि ग्लोरी बावा ने की है।

पंजाबी गायिका ने सभ्याचारक गीतों को दी थी प्राथमिकता

ग्लोरी ने बताया कि उनकी मां गुरमीत बावा सहित पिता किरपाल बावा के साथ बहन लाची बावा ने पूरी जिंदगी लचर गायकी से दूर रहते हुए पंजाबी सभ्याचारक गीतों को ही प्राथमिकता दी।

कॉलेज प्रोफेसर रहीं ग्लोरी ने बताया कि नौकरी छूट जाने के बाद उन्होंने एक दिन परेशान होकर इंटरनेट मीडिया व कुछ निजी चैनलों पर पंजाब छोड़ने की घोषणा कर दी थी। उन्होंने किसी से आर्थिक मदद नहीं मांगी थी बल्कि विभिन्न प्रकार के होने वाले कार्यक्रमों में बुलाकर काम मांगा था।

यह भी पढ़ें: खालिस्तानी आतंकी गजिंदर सिंह की पाकिस्तान में मौत, इंडिया की मोस्ट वांटेड लिस्ट में था नाम; 42 साल पहले देश को दिए थे जख्म

अभिनेता बने परिवार के लिए संकटमोचक 

पद्म भूषण पुरस्‍कार विजेता र्स्‍वगीय पंजाबी सिंगर गुरमीत बावा का परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। बावा परिवार के लिए बॉलीवुड अभिनेता ने संकटमोचक का काम किया है। जैसे ही अभिनेता को इस बात का पता चला अभिनेता ने ग्‍लोरी बावा के अकाउंट में 25 लाख रुपये ट्रांसफर करा दिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।