विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंदी सिंहों की रिहाई पर एसजीपीसी का बड़ा एलान, 21 अगस्त को पंजाब बंद का समर्थन

Updated: Tue, 18 Aug 2026 06:51 PM (IST)

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने बंदी सिंहों की रिहाई के लिए 21 अगस्त को कौमी इंसाफ मोर्चा द्वारा बुलाए गए पंजाब बंद का समर्थन किया है।

21 अगस्त के पंजाब बंद का एडवोकेट धामी ने किया समर्थन।

21 अगस्त के पंजाब बंद का एडवोकेट धामी ने किया समर्थन।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से 21 अगस्त को दिए गए पंजाब बंद के आह्वान का समर्थन किया है।

उन्होंने घोषणा की कि पंजाब बंद के समर्थन में 21 अगस्त को शिरोमणि कमेटी के मुख्य कार्यालय सहित सभी संस्थान बंद रहेंगे।

एडवोकेट धामी ने बताया कि एसजीपीसी की अंतरिम कमेटी की बैठक पहले 21 अगस्त को निर्धारित थी, जिसे अब बदलकर 22 अगस्त को सुबह 11 बजे श्री अमृतसर स्थित एसजीपीसी के मुख्य कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।

एसजीपीसी बंदी सिंहों की रिहाई के लिए लगातार प्रयास करती रही है और इस मांग को लेकर होने वाले हर संघर्ष का पूर्ण समर्थन करती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर सिख समुदाय की भावनाओं को समझने के बजाय इस मुद्दे पर संघर्ष करने वालों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। इंसाफ पसंद प्रत्येक व्यक्ति को इसका विरोध करना चाहिए।