अजनाला गोलीकांड: भाई के कत्ल का गवाह था घायल ASI, अस्पताल पहुंचे DGP; हमलावरों के तलाश में छापामारी
अजनाला में गोली लगने से घायल जीआरपी एएसआई सुखचैन सिंह से डीजीपी (स्पेशल) प्रवीण कुमार सिन्हा ने अस्पताल में मुलाकात की और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आदेश दिया।

गोली लगने से जख्मी सुखचैन सिंह से डीजीपी ने की मुलाकात।
HighLights
जीआरपी एएसआई सुखचैन सिंह को अजनाला में गोली लगी
डीजीपी (स्पेशल) प्रवीण कुमार सिन्हा ने अस्पताल में मुलाकात की
सुखचैन सिंह भाई की हत्या मामले में मुख्य गवाह थे
जागरण संवाददाता, अमृतसर। अजनाला इलाके में बदमाशों की गोली लगने से जख्मी हुए जीआरपी के एएसआई सुखचैन सिंह के साथ डीजीपी (स्पेशल) प्रवीण कुमार सिन्हा ने सोमवार की शाम अस्पताल में मुलाकात की। डीजे पीने आदेश दिया है कि आरोपियों का पता लगाकर जल्द गिरफ्तार किया जाए।
एएसआई सुखचैन भाई की हत्या मामले में कर रहा था पैरवी
सिनोप्सिस-अजनाला के पास गोली लगने से जख्मी एएसआई सुखचैवन सिंह के मामले में पुलिस जांच कर रही है। सीसी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
पता चला है कि जीआरपी में तैनात सुखचैन सिंह के भाई की कुछ साल पहले हत्या कर दी गई थी। पता चला है कि सुखचैन भाई की हत्या के मामले में मुख्य गवा है और पैरवी कर रहा है।
पुलिस आतंकी एंगिल के साथ साथ इस बिंदू पर भी जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि रविवार की देर रात सुख चैन सिंह को बाइक पर सवार तीन लोगों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया था वह ड्यूटी के बाद सादे कपड़ों में बाइक से अपने घर लौट रहे थे।
