अमृतसर एयरपोर्ट के ऊपर मंडराते दिखे संदिग्ध ड्रोन, मचा हड़कंप; 7 उड़ानें डायवर्ट
अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार रात संदिग्ध ड्रोन जैसी वस्तुएं देखी गईं, जिससे सुरक्षा ...और पढ़ें
-1788724987582_m.webp)
यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।
HighLights
अमृतसर एयरपोर्ट पर रात में संदिग्ध ड्रोन देखे गए।
सुरक्षा कारणों से सात उड़ानें डायवर्ट की गईं।
रुडाला गांव और आसपास सघन तलाशी अभियान जारी।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एसजीआरडीजेआई) पर रविवार रात उस समय सुरक्षा एजेंसियों के हाथ-पांव फूल गए, जब एयरपोर्ट के ऑपरेशनल एरिया में दो से चार संदिग्ध ड्रोन जैसे उड़ते ऑब्जेक्ट्स देखे गए। घटना रात करीब 10 बजे की है। रनवे के आसपास संदिग्ध गतिविधि दिखते ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने तत्परता दिखाते हुए अलर्ट जारी किया और सुरक्षा के मद्देनजर अमृतसर आने वाली सात उड़ानों को तुरंत दिल्ली व चंडीगढ़ के लिए डायवर्ट कर दिया।
रुडाला गांव की तरफ से आए थे संदिग्ध ड्रोन
प्राथमिक सूचना के अनुसार, संदिग्ध ड्रोन/यूएवी जैसी वस्तुएं गांव रुडाला की दिशा से एयरपोर्ट की ओर आती दिखाई दीं। ये ऑब्जेक्ट्स कुछ मिनटों तक रनवे और आसपास के संवेदनशील इलाके में मंडराते रहे। सीमांत जिला होने के कारण इसे गंभीर सुरक्षा चूक मानते हुए सीआईएसएफ, पंजाब पुलिस और अन्य केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत अलर्ट पर डाल दिया गया।
डायवर्ट की गई उड़ानों का ब्योरा
यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एटीसी ने विमानों की लैंडिंग रोक दी और रूट बदल दिए।
मलेशिया एयरलाइंस (MH-118): कुआलालंपुर से अमृतसर — दिल्ली डायवर्ट
इंडिगो (6E-5028): मुंबई से अमृतसर — चंडीगढ़ डायवर्ट
इंडिगो (6E-2045): दिल्ली से अमृतसर — चंडीगढ़ डायवर्ट
एयर इंडिया (AI-479): दिल्ली से अमृतसर — दिल्ली वापस भेजा गया
एयर इंडिया (AI-855): दिल्ली से अमृतसर — दिल्ली वापस भेजा गया
इंडिगो (6E-1428): शारजाह से अमृतसर — दिल्ली डायवर्ट
एयर इंडिया एक्सप्रेस (IX-138): शारजाह से अमृतसर — दिल्ली डायवर्ट
इलाके में सघन तलाशी अभियान जारी
घटना के बाद सुरक्षा बलों ने रुडाला गांव और एयरपोर्ट से सटे सीमावर्ती इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। तकनीकी टीमों द्वारा रडार और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ताकि ड्रोन के ऑपरेटर और उनके सटीक रूट का पता लगाया जा सके। एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
