Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab: गैंगस्‍टर की पार्टी में नाचने वाले दोनों DSP बदले, पहले भी पांच इंस्पेक्टर झेल चुके हैं तबादले की मार

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Sat, 26 Aug 2023 03:12 PM (IST)

    Amritsar News पंजाब के अमृतसर में गैंगस्‍टर की पार्टी में नाचने वाले दोनों डीएसपी का तबादला हो गया है। डीएसपी प्रवेश चोपड़ा का तबादला बठिंडा और डीसीपी ...और पढ़ें

    गैंगस्‍टर की पार्टी में नाचने वाले दोनों DSP बदले
    गैंगस्‍टर की पार्टी में नाचने वाले दोनों DSP बदले

    अमृतसर, जागरण संवाददाता: कुख्यात गैंगस्टर कमल बोरी की पार्टी में नाचने वाले दो डीएसपी का भी तबादला कर दिया गया है। डीएसपी प्रवेश चोपड़ा का तबादला बठिंडा और डीसीपी संजीव कुमार का तबादला मानसा में किया गया है।

    इससे पहले डीएसपी प्रवेश कुमार अटारी में बतौर डीएसपी तैनात थे और डीसीपी संजीव कुमार अजनाला सेक्टर में डीएसपी के पद पर कम कर रहे थे। भारत-पाकिस्तान सीमा के साथ सेट अटारी और अजनाला में दोनों ही पद काफी संवेदनशील है। बता दें इससे पहले पुलिस विभाग गैंगस्टर की पार्टी में नाचने वाले पांच इंस्पेक्टर्स का तबादला जिले से बाहर कर चुके हैं।

    वीडियो हो गया वायरल

    शहर में दड़े सट्टे का कारोबार करने वाले शख्स के साथ जिला देहाती के दो डीएसपी और इंस्पेक्टरों के नाचने गाने का वीडियो तेजी से वायरल हो गया था। ऐसे में इंस्पेक्टर के लिए मुसीबतें खड़ी हो गई। वीडियो के मामले में पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है।

    इस वीडियो में जिला देहाती के डीसीपी संजीव कुमार, डीएसपी प्रवेश चोपड़ा, इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह, इंस्पेक्टर नीरज कुमार, इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कल्याण और इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह जहां खुद गीत गाते हुए दिखे। वहीं डीएसपी भी गुनगुनाते हुए नजर आ रहे हैं।