विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृतसर में गाय और बैल को जहर देने का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच

Published: Sun, 11 Jan 2026 02:37 PM (GMT+05:30)

अमृतसर के पुंज विहार में एक गाय और बैल को जहरीला पदार्थ दिया गया। राष्ट्र गोरक्षा महासंघ के अध्यक्ष डॉ. ...और पढ़ें

अमृतसर में बैल और गाय को दिया जहर, पुलिस ने शुरू की जांच।

अमृतसर में बैल और गाय को दिया जहर, पुलिस ने शुरू की जांच।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। पुंज विहार, लोहारका रोड इलाके में एक गाय और एक बैल को जहरीला पदार्थ दिया गया। राष्ट्र गोरक्षा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. रोहन मेहरा को इस घटना की सूचना स्थानीय निवासी प्रवीण शर्मा ने दी।

सूचना मिलते ही डॉ. रोहन मेहरा मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने थाना सदर के एसएचओ किरणदीप सिंह और एसीपी नार्थ से पूरे मामले को लेकर बातचीत की। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।

डॉ. रोहन मेहरा ने एनिमल हसबेंडरी विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. नवराज से भी संपर्क किया, जिसके बाद गाय और बैल का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। डा. रोहन ने बताया कि बैल की नाक, आंखों से खून निकल रहा था, जिससे जहरीला पदार्थ दिए जाने की आशंका और भी गहरी हो जाती है।

डॉ. रोहन मेहरा के अनुसार प्रवीण शर्मा ने बताया कि उनके घर के पास किसी व्यक्ति के खेत हैं, जिसने कुछ दिन पहले उन्हें धमकी दी थी कि उनकी गाय उसके खेत खराब करती है और वह इसका कोई हल निकालेगा। इसी आधार पर उन्हें शक है कि उसी व्यक्ति ने जानबूझकर गाय और बैल को जहर दिया है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। डा. रोहन मेहरा ने इस घटना को बेजुबान पशुओं पर किया गया बेहद निंदनीय अत्याचार बताया और पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।