Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amritsar में खरीद रहे हैं प्लॉट तो हो जाएं सावधान! ADA ने जारी की अवैध कॉलोनियों की लिस्ट, एक बार जरूर देख लें

    By harish sharmaEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Sun, 17 Sep 2023 09:33 PM (IST)

    अगर आप अमृतसर में प्लॉट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। अमृतसर डेवलपमेंट अथॉरिटी ने अवैध कॉलोनियों की सूची जारी की है। एडीए के अध ...और पढ़ें

    अमृतसर में खरीद रहे हैं प्लॉट तो हो जाएं सावधान! एडीए ने जारी की है अवैध कॉलोनियों की लिस्ट
    अमृतसर में खरीद रहे हैं प्लॉट तो हो जाएं सावधान! एडीए ने जारी की है अवैध कॉलोनियों की लिस्ट

    HighLights

    1. प्लॉट खरीद रहे हैं तो एडीए की अवैध कालोनियों की सूची जरूर देख लें
    2. लोगों को जागरूक भी कर रही एडीए ताकि लोगों के पैसे नहीं डूबे
    3. अवैध कॉलोनियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई भी कर रही है एडीए

    अमृतसर, जागरण संवाददाता। Plot Purchase In Amritsar अगर आप जमीन या फिर कोई प्लॉट खरीदने जा रहे हैं तो अमृतसर डेवलपमेंट अथॉरिटी (ADA Amritsar) की ओर से जारी की गई अवैध कॉलोनियों की सूची को एडीए की वेबसाइट पर जरूर देख लें, ताकि बाद में आपको परेशानियों का सामना न करना पड़े। एडीए ने 100 से ज्यादा अनधिकृत कालोनियों की सूची जारी की है, ताकि लोग इन कालोनाइजरों के चंगुल में फंसकर अपनी खून पसीने की गाढ़ी कमाई न फंसा लें।

    उल्लेखनीय है कि जिले में लगातार बन रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अमृतसर डेवलपमेंट अथॉरिटी ने नकेल कसनी शुरू कर दी है। जिन कॉलोनाइजरों की ओर से नियमों के मुताबिक अपनी औपचारिकताएं पूरी नहीं की गई हैं और संबंधित फीसें अदा नहीं की गई हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को ही निगम ने मजीठा रोड पर कार्रवाई करते हुए बन रही अवैध कॉलोनी को गिरा दिया था।

    इसके साथ ही एडीए व निगम लगातार लोगों को भी जागरूक करने में लग गया है कि जिले में बन रही विभिन्न कॉलोनियों में प्रॉपर्टी की खरीद करते समय अच्छे से जांच लें कि कहीं कॉलोनी अवैध तो नहीं है। आम नागरिक प्लॉट आदि खरीदने से पहले जांच लें कि जहां पर वह लोग प्रॉपर्टी की खरीद कर रहे हैं। वह सभी नियमों को पूरा करती भी है या नहीं।

    ये भी पढ़ें- Jalandhar Rains: भारी बारिश से जालंधर शहर पानी-पानी, कई इलाकों में जलभराव; नेशनल हाईवे पर 3 किलोमीटर लंबा जाम

    एडीए ने भेजे नोटिस, कार्रवाई भी जारी

    एडीए ने करीब सौ से ज्यादा अनधिकृत कॉलोनियों की सूची जारी की है, जहां नियमों को ताक पर रखकर निर्माण किया गया है। ऐसे में एडीए द्वारा लगातार कॉलोनाइजरों व प्लॉट खरीदने व निर्माण करवाने वाले लोगों को नोटिस भी भेजे जा रहे हैं और साथ ही समय-समय पर कार्रवाई भी की जा रही है।

    खबरें और भी

    इस बारे में बात करते हुए जिला टाउन प्लान (डीटीपी) गुरसेवक सिंह ने बताया कि कुछ कॉलोनाइजरों की ओर से एडीए के नियम पूरे किए बिना ही कॉलोनियां काटी गई हैं। इन कॉलोनाइजरों की ओर से पापरा एक्ट 1995 के तहत लाइसेंस भी नहीं लिया गया है। 2018 में पंजाब सरकार द्वारा कॉलोनियों को रेगुलर करवाने के लिए पॉलिसी लॉन्च की थी। लेकिन उसके मुताबिक भी कॉलोनियों को रेगुलर नहीं किया गया है।

    गुरसेवक सिंह ने बताया कि जिन कॉलोनाइजरों ने सरकार के तय नियमों का पालन नहीं किया है, उनका पता लगाकर नोटिस भेजे जा रहे हैं। अगर कोई तय समय के दौरान अपनी औपचारिकताएं पूरी कर लेता है तो उसे लाइसेंस जारी कर दिया जाता है। लेकिन जो तय समय पर अपनी औपचारिकताएं पूरी नहीं करते हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

    यह है मुख्य अनधिकृत कॉलोनियां

    गांव बुढ्ढा थेह, बाबा फतेह सिंह एनक्लेव चमियारी, गुरु नानक एवेन्यू चौगावां, दीप एनक्लेव चौगावां, एस्मा एस्टेट गौंसाबाद, हेरिटेज सिटी गुमानपुरा, ड्रीम सिटी हर्षाछीना, ब्लाक हेर में बनी कालोनी, मैपल सिटी काला घन्नुपुर, ग्रीन विल्ला मानांवाला, ग्रीन फार्म मानांवाला, अमृत एवेन्यू नाग कलां, आरएमएस एस्टेट नंगल पन्नुआ, पायनर एनक्लेव नंगली, सेलिब्रेशन विहार नंगली, आशियाना एस्टेट नंगली, गुरु नानक एवेन्यू नवां पिंड, अंबे विल्ला पंडोरी वड़ैच, न्यू टांगरा एन्कलेव टांगरा, डायमंड एस्टेट उमरानंगल है।

    इन इलाकों में भी हैं अवैध कॉलोनियां

    इसके अलावा मानांवाला, टांगरा, सोहियां कलां, नवां पिंड, गौंसाबाद, नंगली, काला घन्नुपुर, खैराबाद, मुरादाबाद नाग कलां में बहुत सारी कालोनियां बनी हैं, जोकि पूरी तरह से अवैध हैं। इन कालोनियों के नाम नहीं रखे गए हैं। इसके लिए केवल इलाकों के नाम दिए गए हैं।

    ये भी पढ़ें- Punjab News: 'पुरानी एपीएमसी को लागू करें, नहीं तो करेंगे संघर्ष'; आढ़तियों ने केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम