Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमृतसर में लोहड़ी पर बड़ा हादसा, अलाव की चिंगारी से मकान में लगी भीषण आग; पिता और दिव्यांग बेटी की मौत

    Updated: Wed, 14 Jan 2026 09:16 AM (IST)

    अमृतसर के माहना सिंह चौक स्थित चूहड़ गली में लोहड़ी की चिंगारी से भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक वृद्ध पिता और उनकी दिव्यांग बेटी की दम घुटने से मौत ह ...और पढ़ें

    अमृतसर में लोहड़ी की चिंगारी से मकान में लगी भीषण आग (फाइल फोटो)

    अमृतसर में लोहड़ी की चिंगारी से मकान में लगी भीषण आग (फाइल फोटो)


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। थाना बी डिवीजन के अधीन पड़ते माहना सिंह चौक स्थित चूहड़ गली में एकाएक आग लगने से वृद्ध पिता और उनकी दिव्यांग बेटी की मौत हो गई। आग लगने का कारण लोहड़ी के मौक पर जलाई गई आग की चिंगारी बताई जा रही है। पता चलते ही दमकल विभाग की सात आठ गाड़ियां मौके पर पहुंच गए।

    घटना के बारे में पता चलते ही आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया। लेकिन आग इतनी भड़क चुकी थी कि उस पर काबू पाना काफी कठिन था। घर के मालिक पहली मंजिल पर आराम कर रहे थे। जैसे ही आग लगी तो सारा परिवार छत पर चढ़ गया और शोर मचाने लगा।

    पहली मंजिल पर सो रहे थे पिता और दिव्यांग बेटी

    पहले परिवार ने ही घर की छत पर लगी पानी की टंकी से पानी निकाल कर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग तेजी से फैलती जा रही थी। पहली मंजिल पर ही वृद्ध पिता और उनकी दिव्यांग बेटी सौ रहे थे। लेकिन आगजनी के दौरान वह तेजी से उठकर भाग नहीं सके। मौके पर मौजूद लोगो ने बताया कि दम घुटने से दोनों की वहीं मौत हो गई।

    सुबह चार बजे पाया आग पर काबू

    अन्य सदस्यों को पड़ोसियों ने छतों के जरिए घर से बाहर निकाल। सुबह चार बजे आग पर काबू पाया गया। लेकिन परिवार के दो सदस्यों की जहां मौत हो गई। वहां उनका माली नुकसान भी हुआ है। पीड़ित परिवार ने सरकार से इंसाफ की गुहार लगाई है।

     

    खबरें और भी