विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृतसर: धार्मिक स्थल के सेवादार को नकाबपोशों ने गोली मारी, अस्पताल में भर्ती

Published: Sat, 03 Oct 2026 06:57 AM (IST)

अमृतसर के पंडोरी इलाके में एक धार्मिक स्थान के सेवादार सुरजीत सिंह को दो नकाबपोशों ने गोली मारकर घायल कर ...और पढ़ें

धार्मिक स्थल के सेवादार को मारी गोली, जख्मी।

धार्मिक स्थल के सेवादार को मारी गोली, जख्मी।

HighLights

  1. पंडोरी में धार्मिक स्थान पर सेवादार को गोली मारी

  2. नकाबपोश हमलावरों ने सुरजीत सिंह को घायल किया

  3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही, जांच जारी

जागरण संवाददाता, अमृतसर। थाना लोपोके के तहत आते पंडोरी इलाके में धार्मिक स्थान गुलाम शाह पर कुछ लोगों ने गोली मारकर वहां सेवा कर रहे सुरजीत सिंह को जख्मी कर दिया। पता चला कि गोली जांघ पर लगी।

घटना के बारे में पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सुरजीत सिंह को गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एएसआइ किशन सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

गोली चलाने वालों की पहचान करवाई जा रही है। पंडोरी गांव निवासी सुरजीत सिंह ने गुरु नानक देव अस्पताल में बताया कि वह गुलाम शाह के स्थान पर पिछले कई साल से सेवा कर रहा है। उक्त स्थान पर पहले चोरियां हो चुकी हैं।

कभी अज्ञात चोर वहां से पंखे उतारकर ले जाते हैं तो कभी गोलक से पैसे। शुक्रवार सुबह वह जब उक्त स्थान पर सेवा कर रहा था तो वहां दीवार पर दो नकाबपोश बैठे थे। सुरजीत ने बताया कि जब उसने नकाबपोशों से परिचय पूछा तो वह गालीगलौज करने लगे।

जब उसने उन्हें भगाने के लिए लाठी उठाई तो एक नकाबपोश ने पिस्तौल निकालकर उस पर गोली चला दी। गोली उसकी जांघ पर लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और आरोपित वहां से भाग खड़े हुए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।