विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृतसर में 26 वर्षीय MBA छात्रा लापता पर बवाल, मोहम्मद मुस्तफा पर लगे आरोप; परिवार ने जताया मतांतरण का संदेह

Published: Thu, 22 Oct 2026 11:33 PM (IST)

अमृतसर में 26 वर्षीय कोमलप्रीत कौर के लापता होने के बाद परिवार ने मतांतरण की आशंका जताई है। स्वजनों ने ...और पढ़ें

युवती के लापता होने पर परिवार ने पुलिस से लगाई गुहार, मतांतरण की आशंका जताई।

युवती के लापता होने पर परिवार ने पुलिस से लगाई गुहार, मतांतरण की आशंका जताई।

HighLights

  1. अमृतसर की कोमलप्रीत कौर लापता, परिवार ने जताई मतांतरण की आशंका

  2. मुहम्मद मुस्तफा पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, पुलिस जांच जारी

  3. परिवार ने मुख्यमंत्री और पुलिस अधिकारियों से बेटी ढूंढने की अपील की

जागरण संवाददाता, अमृतसर। थाना छेहरटा के अधीन बाबा दर्शन सिंह कालोनी निवासी 26 वर्षीय कोमलप्रीत कौर के लापता होने के बाद परिवार ने उसके मतांतरण की आशंका जताई है। स्वजनों ने मुहम्मद मुस्तफा नाम के युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है।

परिवार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान, डीजीपी गौरव यादव और पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल को शिकायत देकर बेटी का पता लगाने और आरोपित को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है।

कोमलप्रीत की मां परमजीत कौर ने बताया कि पति की मृत्यु हो चुकी है। बेटी ने बीबीके डीएवी कालेज से बीकाम और एमबीए की पढ़ाई की है। वर्ष 2023 में तबीयत खराब होने के बाद उसका गुरु नानक देव अस्पताल में इलाज शुरू करवाया गया था।

इसी दौरान वह काले घनुपुर स्थित एक धार्मिक स्थल पर दवा लेने जाने लगी, जहां उसकी मुलाकात मुहम्मद मुस्तफा से हुई। परिवार के अनुसार, करीब दो महीने पहले युवक के रिश्तेदारों ने कोमलप्रीत के विवाह की बात की थी, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया। इसके बाद बेटी घर से लापता हो गई और उसका मोबाइल फोन भी बंद है।

थाना छेहरटा के प्रभारी एसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। वहीं, जगदगुरु अश्नील जी महाराज ने पंजाब में धर्म परिवर्तन का मुद्दा उठाते हुए सरकार से इस पर रोक लगाने के लिए कानून बनाने की मांग की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।