Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amritsar News: सात नशा तस्‍करों की 4.11 करोड़ रुपये की प्रापर्टी कुर्क, देहाती पुलिस कर रही संपत्तियों की जांच

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Thu, 31 Aug 2023 04:12 PM (IST)

    Amritsar News अमृतसर में सात नशा तस्‍करों की 4.11 करोड़ रुपये की प्रापर्टी कुर्क की गई है। कुर्क की गई संपत्ति में आरोपितों की कोठी कार बुलेट मोटर साइ ...और पढ़ें

    जिला देहाती पुलिस ने सात नशा तस्करों की 4.11 करोड़ रुपये की प्रापर्टी की कुर्क
    जिला देहाती पुलिस ने सात नशा तस्करों की 4.11 करोड़ रुपये की प्रापर्टी की कुर्क

    अमृतसर, जागरण संवाददाता: जिला देहाती की पुलिस ने सात नशा तस्करों की 4 करोड़ 22 लाख 28 हजार 93 रुपये की प्रापर्टी कुर्क की गई है। एसएसपी देहाती सतिंदर सिंह की हिदायतों पर यह कार्रवाई की गई है। इन तस्करों में दरबारा सिंह उर्फ बारा निवासी धनोआ खुर्द की 9,37,500, दलबीर सिंह निवासी धनोआ खुर्द थाना घरिंडा की 1,35,69,616, बिक्रमजीत सिंह उर्फ बिक्कर निवासी कक्कड़ की 2,20,08,477 रुपये प्रोपर्टी कुर्क की गई।

    ये भी शामिल

    वहीं तसबीर सिंह निवासी धनोए कलां थाना घरिंडा की 9.35 लाख रुपये, गुरमिंदर सिंह उर्फ लाली निवासी चीचा थाना घरिंडा की 28.65 लाख रुपये, नवजोत सिंह निवासी मकान नंबर 59/8 गली घुमियारा गुज्जर जोकि अब बाबा बुड्डा एवेन्यू गोल्डन गेट में रहता है की साढ़े सात लाख, सम्मी कुमार उर्फ प्रधान निवासी गली नंबर एक वार्ड नंबर 16 मजीठा रोड की 80 हजार रुपये की प्रापर्टी कुर्क की गई है।

    संपत्तियों की जांच जारी

    इन तस्करों से भारी मात्रा में हेरोइन, नकदी, पिस्टल, नशीली गोलियां बरामद हुई है। कुर्क की गई संपत्ति में आरोपितों की कोठी, कार, बुलेट मोटर साइकिल व खेती की जमीन आदि शामिल है। एसएसपी देहाती सतिंदर सिंह का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। अभी अन्य नशा तस्करों की संपत्तियों की भी जांच की जा रही है, उनकी संपत्तियों की जांच पूरी होने के बाद कई अन्य तस्करों पर भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।