यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Amritsar News: सचखंड पहुंचे राहुल गांधी, श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष चढ़ाया चंदो साहब
राहुल गांधी रात 8 बजे एक बार फिर से सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे। सचखंड में पहुंचे राहुल ने तुरंत परिक्रमा शुरू की । परिक्रमा के दौर ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता ,अमृतसर। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान राहुल गांधी रात 8 बजे एक बार फिर से सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे। सचखंड में पहुंचे राहुल ने तुरंत परिक्रमा शुरू की । परिक्रमा के दौरान उन्होंने गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह के समीप लगी छबील पर श्रद्धालुओं को जल पिलाने की सेवा की।
50 मिनट सचखंड में ही कीर्तन सुना
राहुल को देखते ही श्रद्धालु शब्बीर से जल ग्रहण करने की बजाय राहुल की फोटो लेने लगे। यह जगह उस समय फोटो सेशन स्थल में तब्दील हो गई जब सभी श्रद्धालु अपने मोबाइलों से राहुल की फोटो खींचने लगे तथा सेल्फी लेने लगे। आधा घंटा सेवा करने के बाद करीब 9:00 बजे राहुल सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे। उन्होंने सचखंड में श्री गुरु ग्रंथ साहब के समक्ष चंदो साहब चढ़ाया।
उन्होंने करीब 50 मिनट सचखंड में ही कीर्तन सुना। करीब 10:15 बजे राहुल सचखंड से वापस होटल के लिए रवाना हो गए।

