अमृतसर और फिरोजपुर में साढ़े 15 किलो हेरोइन बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर पुलिस ने हेरोइन और हथियार तस्करी गिरोह के तीन सदस्यों को चार किलो से अधिक हेरोइन व एक विदेशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। ...और पढ़ें
-1785681740823_m.webp)
पंजाब में कई तस्कर गिरफ्तार। फाइल फोटो
HighLights
अमृतसर पुलिस ने हेरोइन-हथियार तस्करी गिरोह के तीन सदस्य पकड़े।
आरोपियों से चार किलो से अधिक हेरोइन और विदेशी पिस्तौल बरामद।
फिरोजपुर में भी साढ़े तीन किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर और फिरोजपुर में पुलिस, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने साढ़े 15 किलो हेरोइन बरामद की है। एनसीबी और बीएसएफ ने रविवार तड़के भारत पाकिस्तान सीमा पर स्थित लोपोके इलाके में आठ किलो हेरोइन लावारिस हालत में पकड़ी है। इस खेप को पाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन से भारतीय क्षेत्र में गिराया था।
एनसीबी ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि लोपोके और इसके आसपास के क्षेत्र से ही किसी तस्कर ने हेरोइन की खेप उठाने और ठिकाने लगाने के लिए यहां पहुंचना था। दूसरे मामले में पुलिस ने हेरोइन और हथियार तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को रविवार सुबह गिरफ्तार किया है।
आरोपितों से चार किलो से ज्यादा हेरोइन और एक विदेशी पिस्तौल बिना मैगजीन बरामद करके केस दर्ज कर लिए हैं। एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि थाना लोपोके की पुलिस को सूचना मिली थी कि नूरपुर का हरप्रीत सिंह हेरोइन सप्लाई करने जा रहा है।
इसके बाद एएसआइ तकविंदर सिंह ने रास्ते में नाकाबंदी करके उक्त आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उससे तीन किलो और 29 ग्राम हेरोइन, बाइक और एक हजार रुपये बरामद किए गए। आरोपित ने बताया कि यह खेप पाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन से भारतीय क्षेत्र (लोपोके) में गिराई थी। आरोपित के कब्जे से मिले मोबाइल से पाकिस्तानी तस्करों के नंबर भी मिले हैं।
खबरें और भी
इनकी जांच की जा रही है। इसी तरह थाना घरिंडा की पुलिस ने अटारी सेक्टर से खेत से एक किलो और 96 ग्राम हेरोइन लावारिस हालत में बरामद की है। तीसरे मामले में थाना घरिंडा की पुलिस ने विदेशी पिस्तौल के साथ पधरी गांव के जोरावर सिंह और नूर सिंह उर्फ नूरी को गिरफ्तार किया है।
फिरोजपुर में पुलिस ने साढ़े तीन किलो हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि शनिवार को सीआइए स्टाफ टीम ने फिरोजपुर-फाजिल्का रोड स्थित दरगाह बाबा मलंग शाह के निकट नाकाबंदी कर गांव खाई फेमेके में रहने वाले गुरजीत सिंह उर्फ जीता को 3.540 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।