Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब के अमृतसर में एनकाउंटर, पुलिस की गोलीबारी में बदमाश घायल; तीन गिरफ्तार

    Updated: Tue, 05 May 2026 07:45 PM (IST)

    अमृतसर के वेरका में बदमाशों के दो गुटों में भिड़ंत हुई। पुलिस के पहुंचने पर एक गुट ने फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश कृष्णा सोनी घायल हो गया ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. वेरका में बदमाशों के दो गुटों में भिड़ंत

    2. पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल

    3. एक पिस्तौल बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। वेरका के पास बदमाशों के दो गुट आपस पहले आपस में भिड़े। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो एक गुट ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पहले आत्मरक्षा में पुलिस ने हवा में फायर किए।

    लेकिन आरोपित नहीं माने तो लगातार फायरिंग करते रहे। जवाबी फायर करते हुए पुलिस ने एक बदमाश कृष्णा सोनी को गोली मारकर जख्मी कर दिया। आरोपित की दोनों टांगों पर गोली लगी है। धरपकड़ करते हुए पुलिस ने कुल तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर एक पिस्तौल बरामद की है।

    सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने घटना स्थल पर पकड़े गए आरोपितों की पहचान तुंगबाला निवासी कृष्णा सोनिक (जख्मी), अमृतसर (देहात) पुलिस के कलेर मांगट गांव निवासी रंजीत सिंह उर्फ बोबी और पवन नगर निवासी गोतम मेहरा के रूप में बताई है।

    बदमाशों के दो गुटों में हुई थी भिड़ंत

    सीपी ने बताया कि मंगलवार की तड़के पुलिस को सूचना मिली थी कि वेरका के पास बदमाशों के दो गुट आपस में भिड़ रहे है। इसके बाद थाना बी डिवीजन के प्रभारी इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों का पीछा किया। एक पक्ष वहीं सड़क पर मिल गया।

    आरोपितों ने पुलिस पार्टी पर फायर करना शुरू कर दिया। पुलिस पार्टी ने भी आत्मरक्षा के लिए फायर किया। बावजूद आरोपितों ने पुलिस पर फायर जारी रखे। इसके बाद पुलिस ने कृष्णा सोनिक ने पुलिस पर फायर किया।

    दो साथी गिरफ्तार

    यह देख पुलिस ने कृष्णा की दोनों टांगों पर फायर कर जख्मी कर दिया। फिर कृष्णा ने अपने अन्य साथी को पिस्तौल थमा दिआ। घटना स्थल से इस गैंग के तीन साथी अपनी कार में सवार हो कर फरार हो गए। पुलिस ने जख्मी कृष्णा सोनिक और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    खबरें और भी

    सीपी ने बताया कि गिरोह के तीन अन्य साथी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। सीपी ने बताया कि रंजीत बोबी के खिलाफ पहले मजीठा में केस दर्ज है। गोतम के खिलाफ पहले शराब तस्करी के केस दर्ज हैं। जबकि कृष्णा के खिलाफ नशा तस्करी का केस दर्ज है।