Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमृतसर: शिवसेना भारतीय कराएगी श्रीरामायण पाठ, ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान बलिदान हुए जवानों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

    Updated: Sat, 30 May 2026 09:44 PM (IST)

    शिवसेना भारतीय 10 जून से अमृतसर में श्रीरामायण पाठ का आयोजन कर रही है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. शिवसेना भारतीय 10 जून से श्रीरामायण पाठ आयोजित करेगी।

    2. ऑपरेशन ब्लू स्टार शहीदों, आतंकवाद पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

    3. जनरल अरुण श्रीधर वैद्य की प्रतिमा हेतु भूमि पूजन होगा।

    अखिलेश कुमार, अमृतसर। शिवसेना भारतीय द्वारा ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान शहीद हुए सुरक्षा बलों के जवानों एवं आतंकवाद के दौर में मारे गए निर्दोष नागरिकों की स्मृति में 10 जून से श्रीरामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। पाठ का शुभारंभ 10 जून को होगा तथा 11 जून को भोग डालने के उपरांत श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जाएगा।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए शिवसेना भारतीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सेठ ने कहा कि पंजाब में आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष करने वाले भारत माता के वीर सपूत और अमर बलिदानी जनरल अरुण श्रीधर वैद्य को संगठन श्रद्धापूर्वक नमन करता है। उन्होंने कहा कि पंजाब सभी धर्मों और समुदायों का प्रदेश है तथा यहां की अमन-शांति और भाईचारे को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

    अजय सेठ ने कहा कि पंजाब पहले आतंकवाद के काले दौर का दर्द झेल चुका है, जिसमें हजारों निर्दोष लोगों और सुरक्षा बलों के जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि उन शहीदों और निर्दोष नागरिकों की आत्मिक शांति के लिए यह धार्मिक आयोजन किया जा रहा है।

    उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि राज्य में समय-समय पर सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रम सामने आते रहते हैं, इसलिए समाज को एकजुट होकर शांति और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने की आवश्यकता है।

    उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। साथ ही जनरल अरुण श्रीधर वैद्य की प्रतिमा स्थापित करने के लिए जल्द ही भूमि पूजन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिवसेना भारतीय लंबे समय से आतंकवाद और नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाती रही है तथा देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव के लिए कार्य करती रहेगी।

    खबरें और भी