अमृतसर में चोरी के आरोप से आहत युवक ने फंदा लगा दी जान, परिवार ने लगाया प्रताड़ना का आरोप
अमृतसर में 19 वर्षीय सत्यम ने चोरी के आरोप से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। परिवार के अनुसार, पिता के ...और पढ़ें

मृतक की फाइल फोटो।
HighLights
अमृतसर में 19 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या।
चोरी के आरोप और अपमान से था मानसिक रूप से परेशान।
परिवार ने पिता के मालिक पर प्रताड़ना का आरोप लगाया।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर के फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित बाबा दीप सिंह कॉलोनी में 19 वर्षीय युवक सत्यम ने सोमवार सुबह घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के अनुसार सत्यम पर कुछ दिन पहले चोरी का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद से वह मानसिक रूप से बेहद परेशान चल रहा था।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि सत्यम पढ़ाई के साथ-साथ पार्ट टाइम नौकरी कर घर का सहयोग करता था। उसका सपना मेडिकल की पढ़ाई कर परिवार को एक बेहतर जीवन देना था। पढ़ाई में वह हमेशा अच्छा प्रदर्शन करता था और परिवार तथा दोस्तों के साथ विचार-विमर्श कर उसने मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का निर्णय लिया था।
यह भी पढ़ें- फतेहगढ़ साहिब में दो बच्चों से अश्लील हरकतें करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पास्को एक्ट में केस दर्ज
पिता के मालिक ने लगाया था आरोप
परिवार का कहना है कि पिछले कुछ समय से सत्यम अपने पिता के साथ काम पर भी जाता था। इसी दौरान पिता के मालिक ने सत्यम पर चोरी का इल्जाम लगा दिया। परिजनों के अनुसार मालिक ने न सिर्फ आरोप लगाया बल्कि पिता के सामने सत्यम को अपमानित भी किया, जिससे वह गहरे तनाव में आ गया।
परिवार ने आरोप लगाया कि सत्यम ने माफी भी मांगी थी, लेकिन इसके बावजूद मालिक ने उसके खिलाफ चोरी की एफआईआर दर्ज करवा दी। यह घटना उसके लिए बेहद आघातकारी साबित हुई। इसके बाद सत्यम अकेला रहने लगा और किसी से ज्यादा बात नहीं करता था।
यह भी पढ़ें- ''कोई गलत बयान नहीं दिया'' - उच्च जातियों पर टिप्पणी के बाद बैकफुट पर आए चरणजीत चन्नी, VIDEO जारी कर दी सफाई
कमरे में फंदा लटका मिला शव
सोमवार को घरवालों ने उसे कमरे में फंदे से लटका पाया। परिवार ने आरोप लगाया कि लगातार अपमान और एफआईआर के दबाव में आकर सत्यम ने यह कदम उठाया।
पुलिस के अनुसार परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और एफआईआर तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही जिम्मेदारी तय होगी।
यह भी पढ़ें- महर्षि वाल्मीकि केस में हाई कोर्ट ने जताई नाराजगी; निराधार याचिका पर कड़ी टिप्पणी कर याचिका खारिज
