अमृतसर में बेजुबानों के साथ क्रूरता, बंद मकान से बदहाल हालत में बचाए गए 3 कुत्ते और 1 बंदर
अमृतसर के रामतीर्थ रोड पर पशु क्रूरता का मामला सामने आया है, जहाँ बेहद खराब हालत में रखे गए तीन कुत्ते और एक बंदर को बचाया गया।
-1787544075459_m.webp)
दयनीय हालत में मिले तीन कुत्ते और बंदर (फोटो: जागरण)
HighLights
रामतीर्थ रोड पर पशु क्रूरता का दर्दनाक मामला।
तीन कुत्ते और एक बंदर दयनीय हालत में मिले।
गर्मी-बदहाली से पिल्लों की मौत, माँ गंभीर।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। रामतीर्थ रोड पर पशु क्रूरता का दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां ब्रीडिंग के लिए रखे गए कुत्तों को बेहद खराब परिस्थितियों में रखा गया था। रेस्क्यू टीम और पुलिस की कार्रवाई के दौरान तीन कुत्तों और एक बंदर को दयनीय हालत में बरामद कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
गर्मी और बदहाली के कारण मासूम पिल्लों की मौत हो चुकी थी। रेस्क्यू टीम के अनुसार, मौके पर मिली मां लैब्राडोग की हालत भी बेहद गंभीर थी। उसके कान तक गल चुका था और शरीर पर भी बीमारी तथा संक्रमण के लक्षण दिखाई दिए।
बताया जा रहा है कि कुत्तों को ब्रीडिंग के उद्देश्य से रखा गया था, लेकिन उनकी देखभाल और उपचार का उचित प्रबंध नहीं किया गया। जैसे ही पुलिस यहां पहुंची मलिक ने बाहर ताला लगा दिया पुलिस ने ताला तोड़कर आंध्र प्रदेश किया।
कार्रवाई के दौरान टीम ने तीन कुत्तों को वहां से बाहर निकाला। इसके साथ ही एक बंदर को भी सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू किए गए कुत्तों को अब उपचार के लिए भेजा जाएगा। पशु चिकित्सकों की निगरानी में उनकी सेहत की जांच और जरूरी इलाज कराया जाएगा। वहीं, बंदर को वन विभाग को सौंपने की प्रक्रिया की जाएगी।
