Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कैदी का मेडिकल कराने सिविल अस्पताल पहुंचा था ASI, खुद हार्ट अटैक का हुआ शिकार; मौके पर हुई मौत

    Updated: Thu, 18 Jan 2024 11:48 PM (GMT+05:30)

    सिविल अस्पताल में वीरवार को हवालाती का मेडिकल करवाने आए एएसआई (ASI Died in Civil hospital) की मौत हो गई। उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई बताई जा रही है। एए ...और पढ़ें

    कैदी का मेडिकल कराने सिविल अस्पताल पहुंचा था ASI, खुद हार्ट अटैक का हुआ शिकार
    कैदी का मेडिकल कराने सिविल अस्पताल पहुंचा था ASI, खुद हार्ट अटैक का हुआ शिकार

    जागरण संवाददाता, अमृतसर।  सिविल अस्पताल में वीरवार को हवालाती का मेडिकल करवाने आए एएसआई की मौत हो गई। उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई बताई जा रही है। एएसआई हवालाती का मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा था। इस दौरान हवालाती ने भागने की कोशिश की, उसे जैसे ही पकड़ना चाहा तो एएसआई जमीन पर गिर गया। वह बेसुध हो गया। जब उसे अस्पताल के अंदर ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक एएसआई की हार्ट अटैक से मौत हुई है। 

    किसी अधिकारी ने नहीं की पुष्टी

    वहीं दूसरी तरफ हवालाती को तो अन्य पुलिस कर्मचारियों ने पकड़ लिया, लेकिन उसके भागने की पुष्टि किसी भी अधिकारी ने नहीं की। घटनास्थल पर पहुंची थाना रामबाग की प्रभारी राजविंदर कौर ने भी इस पर चुप्पी साध ली और इस पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। फिलहाल एएसआई की पहचान परमजीत सिंह के रूप में हुई है। वहीं एएसआई की मौत की जानकारी स्वजनों को दे दी गई है, जिसके पश्चात एएसआइ के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।