विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बाबा साहेब की मूर्ति तोड़ने वाले पर लगे NSA', अमृतसर की घटना पर भड़के रामदास आठवले; CM मान को दी नसीहत

Published: Wed, 29 Jan 2025 05:20 PM (IST)

पंजाब में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने की घटना पर केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने ...और पढ़ें

शर्मसार! आरोपी पर लगे NSA, बाबा साहेब की मूर्ति तोड़ने को लेकर बोले रामदास आठवले
शर्मसार! आरोपी पर लगे NSA, बाबा साहेब की मूर्ति तोड़ने को लेकर बोले रामदास आठवले

HighLights

  1. 'पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर ठीक नहीं, आरोपित के खिलाफ एनएसए लगाया जाना चाहिए'
  2. उन्होंने कहा कि शर्म की बात है कि ऐसा करने वाला खुद अनुसूचित जाति समाज से है
  3. रामदास आठवले बोले- प्रतिमा पर यह शर्मनाक घटना होना एक बड़ी साजिश की तरफ इशारा करता है

जागरण संवाददाता, अमृतसर। केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अपमान करने वाले आरोपित के खिलाफ एनएसए लगाया जाना चाहिए। इसके लिए वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ बात भी करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस घटना ने पूरे देश को शर्मसार किया है और सबसे शर्म की बात यह है कि जिस आरोपित ने यह घटना को अंजाम दिया, वह खुद अनुसूचित जाति समाज से संबंधित है। उन्होंने कहा कि उसने इस घटना को अंजाम क्यों दिया, इसकी जांच गंभीरता से होनी चाहिए।

अगर कोई साजिश के तहत यह सब हुआ है तो उसे उजागर किया जाना चाहिए। वह बुधवार को टाऊन हाल स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के लिए पहुंचे थे।

यहां बाबा साहेब को श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी, पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख से बैठक की और सारे घटनाक्रम की जानकारी हासिल की और उन्हें सभी बुत्तों की सुरक्षा यकीनी बनाने की हिदायत की।

यह भी पढ़ें- आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने के विरोध में पंजाब के कई शहरों में रहा तनाव, जबरन बंद करवाईं दुकानें; लगाया जाम

'किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा'

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान की रचना की थी और जिस दिन उनके संविधान को लागू किया गया, उसी दिन उनकी प्रतिमा पर यह शर्मनाक घटना होना एक बड़ी साजिश की तरफ इशारा करता है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की कोई भी घटना दोबारा नही होनी चाहिए, इसलिए पंजाब सरकार व जिला प्रशासन को इस पर खास ख्याल रखना होगा।

उन्होंने कहा कि पंजाब में जहां भी बाबा साहब के बुत्त लगे हुए हैं, उनकी सुरक्षा यकीनी बनाई जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब के ला एंड ऑर्डर को कंट्रोल करने में नाकाम साबित हुए है। पंजाब में ला एंड ऑर्डर ठीक नहीं है और पंजाब सरकार लोगो को न्याय देने में अमसर्थ है।

'पंजाब के सीएम को एक्टिव होकर काम करने की आवश्यकता'

उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री को एक्टिव होकर काम करने की जरूरत है। पंजाब पुलिस को भी एक्टिव होने की जरुरत हैै। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने देश के सभी धर्मों के लोगों को जोड़ने का काम किया था। यह संविधान सभी को न्याय देने की भूमिका निभाता है।

संविधान का अपमान करना देश का अपमान करना है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की सोच थी कि देश में सिर्फ दो ही पार्टियां हो। जो सत्ता में है और जो विरोध में होता है। उन्होंने उस समय राम मनोहर लोहिया को पत्र भी लिखा था और कहा था कि देश की सभी पार्टियों को एकसाथ आना चाहिए। बाबा साहेब का यही मिशन था।

यह भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस पर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर मारे हथौड़े, जलाया संविधान; अमृतसर के हॉलगेट पर गरमाया माहौल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।