Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शुकराना यात्रा के लिए श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे सीएम मान, ईडी रेड को बताया निजी कंपनी पर कार्रवाई

    Updated: Thu, 07 May 2026 03:11 PM (GMT+05:30)

    मुख्यमंत्री भगवंत मान की शुकराना यात्रा के तहत अमृतसर पहुंच चुके हैं। पहले रईया में स्वागत हुआ। इसके बाद वह जंडियाला गुरु से होते हुए श्री हरिमंदिर सा ...और पढ़ें

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री मान की शुकराना यात्रा अमृतसर पहुंची।

    2. रईया में विधायक दलबीर टोंग ने किया स्वागत।

    3. बेअदबी मामलों पर सीएम ने की सख्त टिप्पणी।

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से निकाली जा रही शुकराना यात्रा के लिए अमृतसर पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर रईया से लेकर श्री हरिमंदिर साहिब तक पूरी तैयारियां की गई। शुकराना यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री का पहला स्वागत रईया में हुआ। जहां हल्का बाबा बकाला के विधायक दलबीर सिंह टोंग की अगुवाई में विशेष कार्यक्रम रखा गया।

    रईया के बाद मुख्यमंत्री मान जंडियाला होते हुए श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे। जहां उन्होंने श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका व आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेअदबी मामलों में सख्त सजा संबंधी कानून में जो संशोधन किया गया है, वह गुरु महाराज की कृपा से संभव हुआ है।

    उन्होंने कहा कि वह खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं कि पंजाब विधानसभा में पारित इस बिल को राज्यपाल की मंजूरी भी मिल चुकी है और लोगों द्वारा इसका स्वागत किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- जीशान अख्तर का शूटर राजस्थान से गिरफ्तार, पंजाब पुलिस पर फायरिंग कर भागा था; अब खुलेंगे रंगदारी नेटवर्क के राज

    Rayyaa

    शुकराना यात्रा में पहुंचे समर्थक। 

    ईडी रेड का सरकार से कोई संबंध नहीं

    ईडी की हालिया रेड को लेकर विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कार्रवाइयों से उनकी सरकार का कोई संबंध नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई एक निजी कंपनी से जुड़ा मामला है और सरकार का कोई व्यक्ति इसमें शामिल नहीं है।

    एसजीपीसी चुनावों में हो रही देरी को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव न करवाना कुछ लोगों की मंशा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बेअदबी मामलों में शामिल लोग ही कानून का विरोध कर रहे हैं। जनता चाहती है कि बेअदबी मामलों में सख्त कार्रवाई हो और दोषियों को कड़ी सजा मिले।

    खबरें और भी

    विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह सधवा के श्री अकाल तख्त साहिब में पेश होने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने पुष्टि करते हुए कहा कि स्पीकर अपना पक्ष रखने के लिए पेश होंगे। उन्होंने कहा कि बेअदबी विरोधी कानून केवल स्पीकर का फैसला नहीं था, बल्कि पूरी विधानसभा ने इसे सर्वसम्मति से पारित किया था। पंजाब सरकार धार्मिक भावनाओं के सम्मान और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

    सीएम की यात्रा के लिए सुरक्षा घेरा तैयार

    रईया से लेकर अमृतसर तक जीटी रोड पर सुरक्षा के मद्देनजर विशेष प्रबंध किए गए हैं। सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग की गई है ताकि यातायात और भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। आसपास की इमारतों और ऊंचे स्थानों पर पंजाब पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस लगातार निगरानी कर रही है और आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है।

    सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में संभाली जा रही है। डीआईजी संदीप गोयल और अमृतसर देहाती के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभा रहा है। कार्यक्रम स्थल के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

    यह भी पढ़ें- जालंधर में फिर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को लेने उमड़े अभिभावक; बीएसएफ चौक धमाके के बाद दहशत

    Golden temple

    गोल्डन टेंपल में नतमस्तक होते हुए सीएम भगवंत मान।

    जालंधर से शुरू की आज यात्रा

    सीएम भगवंत मान ने दूसरे दिन की यात्रा जालंधर से शुरू की है। जालंधर सेंट्रल से शुकराना यात्रा शुरू करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा बेअदबी मामले में अगर कोई मानसिक रोगी होता है तो उसके परिजनों पर मामला दर्ज किया जाएगा, उन्होंने कहा ऐसा नहीं है कि घर से किसी रोगी को सीखा कर बेअदबी के लिए बाहर भेज दो और खुद इसे दूर हो ऐसे मामलों में परिजनों पर मामला दर्ज होगा।

    कल फतेहगढ़ साहिब में होगी यात्रा समाप्त

    तीन दिवसीय शुकराना यात्रा का आज दूसरा दिन है। आज ये यात्रा जालंधर से शुरू हुई है। जानें कहां-कहां जाएगी ये यात्रा-

    वीरवार- जालंधर, बाबा बकाला, अमृतसर, तरनतारन, जीरा, फरीदकोट और कोटकपूरा से होकर निकलेगी।

    शुक्रवार- मुख्यमंत्री का काफिला बठिंडा, तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो, सरदूलगढ़, मानसा, बरनाला, सुनाम, संगरूर, समाना और पटियाला पहुंचेगा। यात्रा का समापन श्री फतेहगढ़ साहिब में होगा।