यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab News: आपत्तिजनक शब्दावली को लेकर भुल्लर ने मांगी माफी, स्वर्णकारों ने फिर भी फूंक दिया पुतला
10 दिन पहले इस लोकसभा हलके के पट्टी क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भुल्लर ने स्वर्णकारों प्रति आपत्तिजनक शब्दावली का इस्तेमाल किया गया था ...और पढ़ें

गुरमीत लूथरा, अमृतसर। कैबिनेट मंत्री एवं खडूर साहिब हल्के से संसदीय चुनाव के आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी लालजीत सिंह भुल्लर ने स्वर्णकार, रामगढ़िया बिरादरी एवं पूर्व विधायक हरमिंदर सिंह गिल के खिलाफ बरती गई आपत्तिजनक शब्दावली के चलते सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में आज नतमस्तक होते हुए वाहेगुरु के समक्ष माफी मांगी है।
भुल्लर ने मानी गलती
भुल्लर ने कहा कि उनसे जाने अनजाने में चुनावी रैली के दौरान यह भूल हो गई थी जिसका उन्हें पछतावा है। इसी के चलते वे सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होने पहुंचे हैं। नतीजन भुल्लर ने परिसर में स्थित जोड़ा घर में जूते साफ करने की सेवा भी की। बाद में वह लंगर हाल भी गए जहां उन्होंने संगत के झूठे बर्तन धोए। गौर तलब है कि 10 दिन पहले इस लोकसभा हलके के पट्टी क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भुल्लर ने स्वर्णकारों प्रति आपत्तिजनक शब्दावली का इस्तेमाल किया गया था। इसके चलते स्वर्णकार एवं रामगढ़िया भाईचारे में रोष की लहर फैल गई थी।
ये भी पढ़ें: Punjab News: नए वित्तीय वर्ष में पंजाब सरकार ने लिया 2500 करोड़ का कर्ज, वित्तमंत्री चीमा ने कही ये बात
स्वर्णकारों ने भुल्लर का फूंका पुतला
स्वर्णकारों ने प्रदेश के कई शहरों में भुल्लर का पुतला भी फूंका था। हालांकि उन्होंने अगले ही दिन सार्वजनिक तौर से माफी मांग ली थी लेकिन स्वर्णकार बिरादरी का गुस्सा शांत नहीं हुआ था। नतीजन आज भुल्लर ने परिसर में स्थित बूंगा रामगढ़िया में प्रभु के समक्ष हाथ जोड़कर माफी मांगी है। उधर भुल्लर के श्री हरमंदिर साहब के दौरे के दौरान संगत में से एक श्रद्धालु ने परिसर में ही भुल्लर के सामने आप सरकार द्वारा नशा समाप्त न कर पाने के चलते उन्हें जमकर कोसा।
श्रद्धालु ने कहा कि वे सरकार से कोई और उम्मीद तो नहीं रखते हैं ,लेकिन भुल्लर को मंत्री होने के नाते प्रदेश में नशा तो समाप्त करना चाहिए, इसी नशे के चलते माताओं के कई बच्चे गलियों सड़कों पर नशा करते हुए सरेआम देखे जा सकते हैं ।