Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amritsar: मानहानि केस में बिक्रम मजीठिया पहुंचे कोर्ट लेकिन संजय सिंह नहीं हुए पेश; 'आप' पर साधा निशाना...

    By Jagran NewsEdited By: MOHAMMAD AQIB KHAN
    Updated: Wed, 02 Aug 2023 02:34 PM (IST)

    आप नेताओं पर दायर किए गए मानहानि केस के मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया अदालत में पेश हुए लेकिन राज्यसभा सांसद संजय सिंह नहीं पहुंच ...और पढ़ें

    मानहानि केस में बिक्रम मजीठिया पहुंचे कोर्ट लेकिन संजय सिंह नहीं हुए पेश : जागरण
    मानहानि केस में बिक्रम मजीठिया पहुंचे कोर्ट लेकिन संजय सिंह नहीं हुए पेश : जागरण

    अमृतसर, जागरण संवाददाता: पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की तरफ से आप नेताओं पर दायर किए गए मानहानि केस के मामले में वह आज अदालत में पेश हुए। राज्यसभा सांसद संजय सिंह आज अदालत में पेश नहीं हुए। अब मामले की अगली तारीख रखी गई है।

    पेशी के बाद पूर्व मंत्री मजीठिया ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि आप ने दलितों की हितैषी पार्टी होने का दावा किया था और कहा था कि वह दलित को ही उप मुख्यमंत्री बनाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। नाभा के विधायक देवमान ने यह कह दिया कि वह उप मुख्यमंत्री के सबसे बेहतर दावेदार है। उन्होंने जब यह दावेदारी जताई तो उसके बाद उन्हें दरकिनार कर दिया गया।

    आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें बैठकों में ही बुलाना बंद कर दिया है। विधायक देव मान को सभी मीटिंगों में ही बुलाना बंद कर दिया गया है। इस सब से आप की मानसिकता जगजाहिर होती है। उन्होंने कहा कि आप ने न तो दिल्ली में एसी भाईचारे का उप मुख्यमंत्री बनाया और न ही पंजाब में। उन्होंने इस बात की सख्त शब्दों में निंदा की है।

    वीआईपी कल्चर को ख़त्म करने का किया था दावा लेकिन...

    वहीं उन्होंने कहा कि आप ने दावा किया था कि पंजाब में वीआईपी कल्चर खत्म कर दिया जाएगा, लेकिन इसे इन लोगों ने और बढ़ावा दे दिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की धर्मपत्नी को जितनी सिक्योरिटी दी गई है कि वह किसी अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री की नहीं होती है।

    खबरें और भी

    एनआईए की रेडों पर भी खड़े किए सवाल

    उन्होंने पंजाब में एनआईए द्वारा की जा रही रेडों पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि इससे पंजाबियों को महसूस हो रहा है कि यह कहीं न कहीं सिख भाईचारे को टारगेट किया जा रहा है। इस रेड के माध्यम से खालसा एड संस्था पर कार्रवाई करना ठीक नहीं है। इस संस्था ने देशभर में कोरोना के समय लोगों की सेवा की। अब बाढ़ प्रभावित लोगों की भी मदद कर रही है।