Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Eelection 2024: 'CM मान से लोगों का मोह भंग, पंजाब में सिर्फ अकाली दल...'; AAP पर जमकर बरसे मजीठिया

    Updated: Fri, 10 May 2024 02:51 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया (Bikram Singh Majithia) ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि सीएम भगवंत मान (C ...और पढ़ें

    AAP पर जमकर बरसे बिक्रम सिंह मजीठिया (फाइल फोटो)
    AAP पर जमकर बरसे बिक्रम सिंह मजीठिया (फाइल फोटो)

    जागररण संवाददाता, तरनतारन। पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा है कि पंजाब की सभी 13 सीटों पर शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी शान से चुनाव जीतेंगे, क्योंकि पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी का वो नकली चेहरा देख लिया है जो 2022 के चुनावों में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान ने दिखाया था।

    ऐसे में पंजाब के लोग शिअद को शानदार जीत दिलाकर सुखबीर सिंह बादल के हाथ मजबूत करेंगे। वो दिन दूर नहीं जब पंजाब में अकाली दल का दोबारा शासन होगा।

    पंजाब को हर सुविधा अकाली दल से मिली: मजीठिया

    खडूर साहिब से शिअद प्रत्याशी विरसा सिंह वल्टोहा के पक्ष में पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू द्वारा गांव गग्गोबुआ में रैली की गई। मजीठिया ने कहा कि पंजाब के हर वर्ग के लोगों को जितनी भी सुविधाएं मिली वह अकाली दल की सरकार के समय में मिली। दुख की बात है कि प्रदेश में पहले कांग्रेस की सरकार बनी तो सुविधाओं को छीना गया अब आप की सरकार द्वारा पंजाब और पंजाबियों के हितों को दबाया जा रहा हैं।

    यह भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह सलाखों में रहकर भरेगा पर्चा, नहीं मिली जमानत; जेल सुपरिटेंडेंट करेंगे मदद

    लोगों का मोह भंग कर चुके मान: शिअद नेता

    मुख्यमंत्री भगंवत मान से लोगों का मोह भंग हो चुका है। लोग जान चुके हैं कि मान पंजाब के मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि किसी कलाकार की भूमिका निभा रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भले ही जेल में बंद हैं, परंतु उन्हें इशारे पर मान चलते हुए पंजाब को आर्थिक तौर पर कमजोर रहे हैं। मजीठिया ने कहा कि खडूर साहिब से विरसा सिंह वल्टोहा की जीत के लिए पार्टी कार्यकर्ता वचनबद्ध हैं।

    मौके पर ये रहे मौजूद

    इस मौके पर हरमीत सिंह संधू ने कहा कि शिअद के कार्यकर्ता पूरी तरह से एकजुट हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बताता है कि विरसा सिंह वल्टोहा की शानदार जीत होगी। इस मौके पर विरसा सिंह वल्टोहा, भूपिंदर सिंह खेड़ा, शिअद नेता गुरविंदर सिंह रटौल, मनोज कुमार टिम्मा, सर्बजीत सिंह लाली, अमरजीत सिंह लाडा, अमरदीप सिंह ढिल्लों, गुरदेव सिंह रिंकू मौजूद थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Captain Amrinder: दो दशकों तक पंजाब की राजनीतिक धुरी रहे 'कैप्टन' मैदान से गायब, क्या पर्दे के पीछे से खेल रहे दांव?