Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    LOC के बाद अब 'गुमशुदगी' के पोस्टर: मजीठिया की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी, अज्ञात लोगों ने चिपकाए इश्तेहार

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 10:36 PM (GMT+05:30)

    मजीठा में पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया के गुमशुदा होने के पोस्टर लगाए गए हैं, जब पुलिस उनकी तलाश कर रही है। यह घटना नगर कौंसिल चुनावों में कथित गड़बड़ी ...और पढ़ें

    LOC के बाद अब 'गुमशुदगी' के पोस्टर: मजीठिया की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी (File Photo)

    LOC के बाद अब 'गुमशुदगी' के पोस्टर: मजीठिया की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी (File Photo)

    HighLights

    1. पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया के गुमशुदा होने के पोस्टर लगे

    2. पुलिस हिरासत से आरोपी छुड़ाने के प्रयास का आरोप

    3. मजीठिया के खिलाफ मामला दर्ज, लुकआउट सर्कुलर जारी

    जागरण संवाददाता, मजीठा। नगर काैंसिल मजीठा के चुनावों के दौरान हुई कथित गड़बड़ी और हिंसक झड़प के मामले में नामजद आरोपी जोबनप्रीत सिंह को पुलिस हिरासत से छुड़ाने के प्रयास के बाद मजीठा की राजनीति में घमासान छिड़ गया है।

    इस मामले में घिरे शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ मामला दर्ज होने और लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी होने के बाद, अब हलके में उनके गुमशुदा होने के पोस्टर (इश्तेहार) लगाए गए हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार, मजीठा पुलिस ने चुनावी गड़बड़ी के आरोप में जोबनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया था। उसे पुलिस हिरासत से छुड़ाने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया किरती किसान यूनियन के सदस्यों और अपने समर्थकों के भारी लाव-लश्कर के साथ मजीठा थाने पहुंचे थे।

    आरोप है कि वहां पुलिस हिरासत से आरोपी को छुड़ाने के प्रयास किए गए, जिसे मजीठा पुलिस ने नाकाम कर दिया। इस घटनाक्रम के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ थाना मजीठा में केस दर्ज कर लिया था।

    खबरें और भी

    लुकआउट सर्कुलर किया गया जारी

    मामला दर्ज होने के बाद पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया है। अमृतसर पुलिस की कई टीमें मजीठिया की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है।

    लोगों से की गई ये अपील

    पुलिस की तरफ से मजीठिया के न मिलने के बीच, अब मजीठा हलके में जगह-जगह अज्ञात लोगों द्वारा पूर्व मंत्री के गुमशुदा होने के इश्तेहार (पोस्टर) चिपकाए गए हैं। इन पोस्टरों के माध्यम से लोगों से अपील की गई है कि जो कोई भी बिक्रम सिंह मजीठिया को ढूंढ कर लाएगा या उनके बारे में जानकारी देगा, वह मजीठा थाने में सूचित करे। यह इश्तेहार पूरे इलाके में चर्चा का विषय बने हुए हैं और इसे लेकर राजनीतिक माहौल बेहद गर्म हो चुका है।