Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फिल्म रिलीज से पहले गोल्डन टेंपल पहुंचे राज कुंद्रा, बोले- कहानी में ऐसा मोड़, जो दर्शकों को आखिर तक बांधेगा

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 04:05 PM (GMT+05:30)

    राज कुंद्रा अपनी पंजाबी फिल्म 'दि ग्रेट पंजाब रॉबरी' की रिलीज से पहले अमृतसर के श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने फिल्म की सफलता के लिए अरदास ...और पढ़ें

    HighLights

    1. राज कुंद्रा 'दि ग्रेट पंजाब रॉबरी' टीम संग श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे।

    2. फिल्म की सफलता हेतु अरदास की, श्रद्धालुओं को जल पिलाया।

    3. राज कुंद्रा फिल्म में पत्रकार, रहस्य 7 अगस्त को खुलेगा।

    डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाबी फिल्म 'दि ग्रेट पंजाब रॉबरी' की रिलीज से पहले अभिनेता राज कुंद्रा पूरी कलाकार टीम के साथ अमृतसर स्थित श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे। उन्होंने गुरु घर में माथा टेककर फिल्म की सफलता के लिए अरदास की और श्रद्धालुओं की सेवा करते हुए ठंडे जल के वितरण की सेवा भी की। 

    मीडिया से बातचीत के दौरान राज कुंद्रा ने फिल्म के शीर्षक को लेकर उठ रहे सवालों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि फिल्म का नाम किसी गलत संदेश के लिए नहीं रखा गया है, बल्कि इसका उद्देश्य पंजाब की पहचान, सोच और कहानी को एक अलग अंदाज में दर्शकों तक पहुंचाना है।

    उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग जागरूक और समझदार हैं तथा उन्हें विश्वास है कि दर्शक फिल्म की कहानी को सही संदर्भ में समझेंगे।

    यह भी पढ़ें- पंजाब के लोक नृत्य गिद्दा की कैसे हुई थी शुरुआत? ढोलक की थाप और बोलियों पर महिलाएं करती हैं दमदार डांस

    raj kundra water serving

    जल पिलाने की सेवा करते हुए राज कुंदरा।

    फिल्म सस्पैंस से भरी हुई

    राज कुंद्रा ने बताया कि इस फिल्म में वह एक पत्रकार की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरी कहानी का सबसे बड़ा आकर्षण इसका रहस्य है। आखिर "रॉबरी" क्या है, बैंक तक पहुंचने की वजह क्या है और इसके पीछे असली मकसद क्या है, इसका खुलासा फिल्म देखने के बाद ही होगा। उन्होंने कहा कि दर्शकों को कहानी का हर मोड़ रोमांचित करेगा और अंत तक उत्सुकता बनी रहेगी।

    पंजाबी सिनेमा को आगे बढ़ाने का हुआ प्रयास

    फिल्म के टीजर में दिखाई गए एक्शन दृश्यों पर भी राज कुंद्रा ने खुलकर बात की। उन्होंने निर्देशक सौरभ वर्मा की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पंजाबी सिनेमा में बड़े स्तर की प्रस्तुति देने का प्रयास किया है। उनके अनुसार पूरी फिल्म केवल तीस दिनों में पूरी की गई, लेकिन निर्माण की गुणवत्ता किसी बड़े बजट की फिल्म से कम नहीं है। उन्होंने छायांकन निर्देशक अमित सिंह और पूरी तकनीकी टीम की मेहनत की भी प्रशंसा की।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- LIVE: पंजाब विधानसभा में जबरदस्त हंगामा, कांग्रेस ने किया सदन की कार्यवाही का बायकॉट

    दर्शकों को बांधे रखेगी फिल्म

    फिल्म में महावीर भुल्लर, परमीश सिंह, पायल राजपूत और गर्विता सधवानी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। महावीर भुल्लर ने कहा कि फिल्म की कहानी और प्रस्तुति दर्शकों को कुछ नया अनुभव कराएगी। वहीं पायल राजपूत और गर्विता सधवानी ने उम्मीद जताई कि दर्शक फिल्म को भरपूर प्यार देंगे।

    7 अगस्त को रिलीज होने जा रही इस फिल्म को लेकर पूरी टीम काफी उत्साहित नजर आई। कलाकारों का कहना है कि फिल्म में रहस्य, रोमांच, एक्शन और मजबूत कहानी का ऐसा मेल देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को शुरुआत से अंत तक बांधे रखेगा। टीम को विश्वास है कि यह फिल्म पंजाबी सिनेमा में एक अलग पहचान बनाएगी और मनोरंजन के साथ नई तरह का सिनेमाई अनुभव भी देगी।