तरनतारन में जीजा ने 16 साल की साली से किया दुष्कर्म, पीड़िता ने मां से रोते-रोते बताई आपबीती
तरनतारन के गांव तेजा सिंह वाला में एक जीजा पर अपनी 16 वर्षीय साली से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर आरोपी रंजीत सिंह ...और पढ़ें
-1785754903136_m.webp)
16 वर्षीय साली से जीजा ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज।
HighLights
जीजा रंजीत सिंह पर साली से दुष्कर्म का आरोप
16 वर्षीय पीड़िता का मेडिकल करवाकर केस दर्ज
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापामारी जारी
संवाद सूत्र, तरनतारन। गांव तेजा सिंह वाला निवासी रंजीत सिंह के खिलाफ थाना सिटी की पुलिस ने साली से दुष्कर्म करने के मामले में केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर किरनपाल कौर ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर रंजीत सिंह की गिरफ्तारी लिए छापामारी शुरू कर दी है।
महिला ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व उसने अपनी एक बेटी का विवाह रंजीत सिंह से किया था। 22 जुलाई को वह अपनी दूसरी बेटी के साथ किसी काम लिए अमृतसर गई।
इससे पहले महिला ने अपने दामाद को भी साथ जाने लिए कहा था, लेकिन रंजीत सिंह ने कहा कि वह खेतों में धान की रोपाई कर रहा है। महिला जब अमृतसर से लौटी तो सबसे छोटी 16 साल की बेटी ने बताया कि जीजा रंजीत सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।
महिला ने अपने दामाद के स्वजनों से बात की। रंजीत सिंह ने धमकियां दीं कि अगर अपनी बड़ी बेटी (रंजीत सिंह की पत्नी) का घर बसाना है, तो जुबान बंद रखो। इंस्पेक्टर किरनपाल कौर ने बताया कि महिला की शिकायत को आधार बनाते रंजीत सिंह को नामजद कर लिया है।