विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बीएसएफ की बड़ी कामयाबी, अमृतसर सीमा पर ड्रोन से हेरोइन तस्करी की कोशिश नाकाम

Published: Mon, 27 Apr 2026 09:11 AM (IST)

अमृतसर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर देर रात ड्रोन के जरिए हेरोइन भेजने की कोशिश नाकाम कर दी गई।

सीमा पर ड्रोन से हेरोइन भेजने का प्रयास विफल

सीमा पर ड्रोन से हेरोइन भेजने का प्रयास विफल

HighLights

  1. अमृतसर सीमा पर ड्रोन से हेरोइन भेजने का प्रयास विफल।

  2. बीएसएफ ने फायरिंग कर ड्रोन को निष्क्रिय करने का प्रयास किया।

  3. तलाशी में एक ड्रोन और 535 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। रविवार देर रात भारत-पाकिस्तान सीमा के पास बीओपी कलाम डोगर इलाके में ड्रोन के जरिए हेरोइन की खेप भेजने की कोशिश की गई।
सीमा पर तैनात जवानों ने संदिग्ध ड्रोन की दिशा में फायरिंग भी की, ताकि उसे निष्क्रिय किया जा सके और किसी भी तरह की घुसपैठ को रोका जा सके।

कुछ देर बाद बीएसएफ और अन्य एजेंसियों ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान खेतों और आसपास के इलाके से एक ड्रोन बरामद किया गया। इसके साथ ही हेरोइन का एक पैकेट भी मिला, जिसका वजन करीब 535 ग्राम बताया जा रहा है। मामले की गहन जांच की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ड्रोन किस स्थान से उड़ाया गया और इसके पीछे कौन सा नेटवर्क सक्रिय है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।