यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab Crime News: अमृतसर में बड़ी वारदात, जमीनी विवाद को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां; दो की मौत
Punjab Crime News पंजाब के अमृतसर से बड़ी वारदात सामने आई है। जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि ताबड़तोड़ गोलियां च ...और पढ़ें

HighLights
- वारदात में पांच लोग हुए घायल
- पुलिस ने 20 हमलावरों के खिलाफ किया केस दर्ज
जागरण संवाददाता, अमृतसर। थाना लोपोके के अधीन गांव काकड़ तरीन में एक गुट जमीन पर जबरन खेती करने के लिए पहुंच गए। उन्हें रोकने आए लोगों पर इन लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।
इस गोलीबारी में करीब दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन लोगों को अमनदीप अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जबकि दो लोगों को गांव लोपोके में ही दाखिल करवा दिया गया।
20 हमलावरों पर केस दर्ज
घायलों को इलाज चल रहा है, इनमें से कुछ की हालत गंभीर भी बनी हुई है। पुलिस ने 20 के करीब हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मृतकों की पहचान गुरप्रीत सिंह और बलवंत सिंह निवासी काकड़ तरीन के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान जगतार सिंह, बलजीत सिंह, निर्मल सिंह आदि के रूप में हुई है। जबकि दो की अभी पहचान नहीं हो सकी है।
इस वजह से हुआ हादसा
पंजाब सिंह निवासी गांव काकड़ तरीन का कहना है कि करीब 40-45 साल पहले उक्त गांव में जमीन का बंटवारा कर दिया गया था। इस जमीन को लेकर गुमानपुरा के कुछ लोग गुरुवार की दोपहर को खेती करने के लिए पहुंच गए। इस जमीन पर गुरप्रीत सिंह व उनके परिवार के सदस्य खेती करते है। इसकी जानकारी जब उन्हें मिली तो वह सभी लोग उन लोगों से बात करने के लिए वहां पहुंच गए।
यह भी पढ़ें: Punjab News: ऑनलाइन फ्रॉड केस की ढीली जांच पर पुलिस से खफा HC, अगली सुनवाई तक स्टेटस रिपोर्ट न दी तो लगेगा जुर्माना
जमीन पर खेती करने वाले लोगों ने उनसे कोई बात नहीं की और सीधे झगड़ा करने लगे। इतने में ही उन लोगों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। करीब 20 से 25 लोग गाड़ियों में भरकर वहां पहुंचे थे। जिनके पास अवैध हथियार थे। इन हथियारों से ही उन्होंने गोलियां चलाई। उनका कहना था कि गांव के किसी भी शख्स को उन्होंने नहीं बख्शा और किसी की भी नहीं सुनी। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।