विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सावधान! सिर्फ वीजा या PR के लिए की फर्जी शादी तो जाएंगे जेल, कनाडाई सरकार ने जारी की चेतावनी

Published: Tue, 22 Sep 2026 10:17 AM (IST)

कनाडा की इमिग्रेशन अथॉरिटी ने फर्जी शादियों और स्वार्थी रिश्तों के जरिए वीजा हासिल करने की कोशिशों पर कड़ी चेतावनी ...और पढ़ें

ये AI जनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर है।

ये AI जनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. कनाडा ने इमिग्रेशन के लिए फर्जी शादियों पर कड़ी चेतावनी जारी की।

  2. झूठे रिश्तों के गंभीर कानूनी परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं, जेल भी।

  3. वीजा अधिकारी फर्जी शादियों की पहचान के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित हैं।

डिजिटल डेस्क, अमृतसर। इमिग्रेशन आवेदनों की गहन जांच और वीजा नियमों में सख्ती के बीच कनाडाई सरकार ने शादियों के जरिए होने वाली धोखाधड़ी के खिलाफ एक नई चेतावनी जारी की है। अधिकारियों ने अपने नागरिकों, स्थायी निवासियों और विदेशी नागरिकों को आगाह किया है कि केवल इमिग्रेशन या पक्की रिहाइश (PR) पाने के मकसद से बनाए गए झूठे, कॉन्ट्रैक्ट और स्वार्थी रिश्तों के गंभीर कानूनी परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

इमिग्रेशन, शरणार्थी और नागरिकता विभाग द्वारा इंटरनेट मीडिया पर जारी इस सलाह में फर्जी शादियों के जरिए वीजा हासिल करने की कोशिशों पर गहरी चिंता व्यक्त की गई है। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि किसी जीवनसाथी को स्पॉन्सर करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें।

खासकर तब, जब वह व्यक्ति हाल ही में मिला हो, तुरंत शादी का दबाव बना रहा हो, या उसका पारिवारिक इतिहास संदिग्ध हो। फर्जी शादियों के आधार पर स्पॉन्सरशिप करने वालों पर आपराधिक केस भी दर्ज हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- निकाह कबूल है! पंजाब में घर छोड़कर 17 साल की युवती ने की शादी, हाईकोर्ट ने मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत दी सुरक्षा 

फर्जी शादियों की पहचान के लिए विशेष ट्रेनिंग

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वीजा अफसरों को ऐसे फर्जी रिश्तों और कागजी शादियों को पहचानने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। दस्तावेजों की बारीक जांच और साक्षात्कार के जरिए असली और नकली रिश्तों का आसानी से पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- पंजाब में खाकी टारगेट पर! हमलों के बाद पुलिसकर्मियों के आने-जाने और ड्यूटी को लेकर जारी हुए नए निर्देश

कॉन्ट्रैक्ट मैरिज के मामलों पर नकेल

यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब भाषा परीक्षा (IELTS) के आधार पर होने वाली अनुबंध शादियों (कॉन्ट्रैक्ट मैरिज) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अक्सर देखा गया है कि योग्यता न होने पर लड़का किसी योग्य लड़की की पढ़ाई और विदेश जाने का पूरा खर्च उठाता है ताकि बाद में स्पॉउज वीजा पर विदेश जा सके। लेकिन विदेश पहुंचते ही रिश्ते टूटने और धोखाधड़ी के मामले बढ़ जाते हैं।

कनाडाई सरकार ने स्पष्ट किया है कि इमिग्रेशन प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। साथ ही, घरेलू हिंसा का शिकार हो रहे जीवनसाथियों को राहत देते हुए साफ किया गया है कि वे बिना अपना इमिग्रेशन स्टेटस खोए कानूनी मदद ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें- नशे के खिलाफ पंजाब सरकार का मास्टरप्लान! 'बिग 5' मॉडल तैयार, पुलिस से स्कूल-गांवों तक 5 मोर्चों पर एक साथ जंग