कनाडा में दोस्ती के लिए दो पंजाबियों की गई जान, अब दोस्त शव भारत भेजने के लिए जुटा रहे फंड; टारगेट $40 हजार
कनाडा में नहर में डूबने से जान गंवाने वाले पंजाब के दो युवकों के शव भारत लाने के लिए पंजाब और कनाडा में चंदा अभियान चलाया जा रहा है। परिवारों की आर्थि ...और पढ़ें

मृतक युवक लवप्रीत व योगराज सिंह।
HighLights
कनाडा में नहर में डूबने से दो पंजाबी युवकों की मौत।
दोस्त को बचाने के प्रयास में दूसरे युवक ने भी जान गंवाई।
शवों को भारत लाने के लिए 40 हजार डॉलर का फंड जुटाया जा रहा।
डिजिटल डेस्क, अमृतसर। कनाडा में नहर में डूबने से जान गंवाने वाले पंजाब के दो युवकों के शव वतन लाने के लिए अब इंसानियत की मिसाल देखने को मिल रही है। पंजाब से लेकर कनाडा तक रिश्तेदार, दोस्त, पड़ोसी और समाजसेवी एकजुट होकर आर्थिक मदद जुटा रहे हैं। दोनों परिवारों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए शवों को भारत लाने और अंतिम संस्कार की व्यवस्था के लिए बड़े स्तर पर चंदा अभियान शुरू किया गया है।
मृतकों की पहचान बरनाला जिले की तपा मंडी के रहने वाले लवप्रीत सिंह (26) और अमृतसर जिले के बुताला गांव निवासी योगराज सिंह (20) के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच थी। बताया जा रहा है कि दोनों कनाडा के मॉन्ट्रियल शहर में काम करते थे और आपस में अच्छे मित्र थे।
जानकारी के अनुसार हादसा बीते रविवार रात मॉन्ट्रियल की लाशीन नहर के पास हुआ। योगराज सिंह का अचानक पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गया। दोस्त को डूबता देखकर लवप्रीत सिंह बिना अपनी जान की परवाह किए उसे बचाने के लिए तुरंत पानी में कूद गया। दुर्भाग्य से दोनों तेज बहाव में फंस गए और बाहर नहीं निकल सके। बाद में मॉन्ट्रियल अग्निशमन विभाग और कनाडाई तटरक्षक दल ने संयुक्त अभियान चलाकर दोनों के शव बरामद किए।
यह भी पढ़ें- 'सतलुज' फिल्म विवाद पर रवनीत बिट्टू ने साझा किए आंतकवाद के दौर के वीडियो, बोले- एक पहलू नहीं, पूरा सच जरूरी

ऑनलाइन एकत्रित हुआ फंड, जो लगातार बढ़ रहा है।
28 हजार डॉलर हुए जमा
इस हादसे के बाद दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शवों को भारत लाने में आने वाले भारी खर्च को देखते हुए पंजाब और कनाडा में आर्थिक सहायता अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत कुल 40 हजार कनाडाई डॉलर जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक कनाडा में रह रहे दोस्तों की ओर से चलाए गए ऑनलाइन अभियान के जरिए लगभग 27 हजार 909 कनाडाई डॉलर की सहायता एकत्र हो चुकी है।
खबरें और भी
वहीं पंजाब में पड़ोसियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर करीब ढाई लाख रुपये की मदद जुटाई है। लवप्रीत का परिवार इस समय गहरे सदमे में है और आर्थिक संकट का भी सामना कर रहा है। ऐसे में उनके मोहल्ले के लोगों ने तय किया है कि हर परिवार अपनी क्षमता के अनुसार कम से कम 10-10 हजार रुपये की सहायता देगा। कई लोगों ने 20-20 हजार रुपये तक का योगदान भी दिया है।
यह भी पढ़ें- पटियाला में मीटर रीडरों का प्रदर्शन, पेट्रोल की बोतलें लेकर पानी की टंकी पर चढ़े; दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी
सीआरपीएफ से सेवानिवृत हैं पिता
परिजनों के अनुसार लवप्रीत के पिता बलवीर सिंह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल से सेवानिवृत्त हैं और पूरा परिवार उनकी पेंशन पर निर्भर है। बेहतर भविष्य की उम्मीद में उन्होंने करीब दो एकड़ जमीन बेचकर लगभग 29 लाख रुपये जुटाए थे, जिससे अपने बेटे लवप्रीत और बेटी को कनाडा भेजा गया। अब परिवार के पास केवल मकान और दो भैंसें ही बची हैं।
लवप्रीत करीब ढाई वर्ष पहले वर्क परमिट पर कनाडा गया था और ट्रक चालक के रूप में काम कर रहा था। उसकी बड़ी बहन भी वहीं पढ़ाई कर रही है। योगराज सिंह भी उसी शहर में काम करता था और दोनों एक-दूसरे के करीबी मित्र थे।