Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'श्री अकाल तख्त साहिब की मर्यादा के प्रति समर्पित नहीं CM मान', बिक्रम मजीठिया ने साधा निशाना

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 04:07 PM (GMT+05:30)

    बिक्रम सिंह मजीठिया ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब और तख्त श्री दमदमा साहिब की मर्यादा का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री भगवंत मान श्री अकाल तख्त साहिब की मर्यादा के प्रति समर्पित नहीं: बिक्रम मजीठिया

    मुख्यमंत्री भगवंत मान श्री अकाल तख्त साहिब की मर्यादा के प्रति समर्पित नहीं: बिक्रम मजीठिया

    HighLights

    1. मजीठिया ने मान पर गुरु घर की मर्यादा भंग करने का आरोप लगाया

    2. कहा, मान अकाल तख्त साहिब को समर्पित नहीं हो सकते

    3. सरकार को सिख संस्थाओं के साथ मिलकर कानून बनाने की सलाह

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो व्यक्ति श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हाजिरी में शराब पीकर जाता हो, तख्त श्री दमदमा साहिब में नशे की हालत में पहुंचा हो, अपनी मां की झूठी कसम खाता हो और संसद व विधानसभा में शपथ लेकर भी उसका सम्मान न करता हो, वह कभी भी गुरु घर या अकाल तख्त साहिब को समर्पित नहीं हो सकता।

    मजीठिया ने कहा कि अकाल तख्त साहिब की अपनी मर्यादा और आदेश हैं, लेकिन पंथ विरोधी मुख्यमंत्री भगवंत मान उन्हें नहीं मानते। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवंत मान गुरु घर की मर्यादा का सम्मान नहीं करते और बरगाड़ी में भी लोगों ने उनका विरोध किया था।

    उन्होंने पंजाब सरकार से अपील की कि वह अकाल तख्त साहिब के साथ टकराव का रास्ता न अपनाए। सरकार को अकाल तख्त साहिब की सर्वसम्मति, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) और अन्य सिख संस्थाओं को साथ लेकर ऐसा कानून बनाना चाहिए, जिसे पूरा समाज स्वीकार करे।

    मजीठिया ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा बनाए गए मौजूदा कानून के बावजूद बेअदबी की घटनाएं नहीं रुकी हैं। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि ऐसा कोई कदम न उठाया जाए, जिससे सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे।

    खबरें और भी