Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab News: कल पंजाब आएंगे दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान के साथ अमृतसर में चुनाव प्रचार को देंगे धार

    Updated: Wed, 15 May 2024 01:18 PM (IST)

    Punjab News दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल कल अमृतसर दौरे पर रहेंगे। यहां वह आप प्रत्याशी कुलदीप धालीवाल के लिए चुनाव ...और पढ़ें

    Punjab News: कल पंजाब आएंगे दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल
    Punjab News: कल पंजाब आएंगे दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल

    डिजिटल डेस्क, अमृतसर। Punjab News: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल 16 मई यानी कल अमृतसर में रोड शो करेंगे। जेल से अंतरिम रिहाई के बाद दिल्ली मुख्यमंत्री का यह पहला दौरा है।

    इस बीच वह अमृतसर में चुनाव प्रचार को धार देंगे तथा जनता को संबोधित करेंगे। केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। वह अमृतसर से आप प्रत्याशी कुलदीप सिंह धालीवाल के लिए कैंपेन करेंगे। केजरीवाल सचखंड श्री हरविंदर साहिब में भी माथा टेकेंगे।

    अमृतसर से आप प्रत्याशी हैं कुलदीप

    पंजाब की कुल 13 लोकसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है। अमृतसर से आप ने कुलदीप सिंह धालीवाल को टिकट दिया है। केजरीवाल और भगवंत मान कल उन्हीं के लिए कैंपन करेंगे। बता दें कि पंजाब की सभी सीटों पर वोटिंग अंतिम चरण यानी एक जून को होनी है।