Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दुबई में लापता हुआ पंजाब का नेशनल लेवल का वॉलीवॉल प्लेयर; पत्नी लौटी, परिवार को भेजा डेथ सर्टिफिकेट

    Updated: Fri, 27 Mar 2026 12:35 PM (IST)

    अमृतसर का राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी दुबई में लापता हो गया। पत्नी भारत लौटकर मायके चली गई और बाद में मृत्यु प्रमाण पत्र भेजा। पिता ने साजिश बताते हुए ज ...और पढ़ें

    लापता राष्ट्रीय स्तर के वॉलीबॉल खिलाड़ी लखबीर की फाइल फोटो।

    लापता राष्ट्रीय स्तर के वॉलीबॉल खिलाड़ी लखबीर की फाइल फोटो।

    HighLights

    1. राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी लखबीर सिंह दुबई से लापता।

    2. पत्नी ने सरपंच के जरिए भेजा मृत्यु प्रमाण पत्र।

    3. परिवार ने पत्नी पर साजिश का आरोप लगाया।

    डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब के अमृतसर से एक राष्ट्रीय स्तर के वॉलीबॉल खिलाड़ी के दुबई में रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। लखबीर सिंह (28) वर्ष 2024 में अपनी पत्नी के साथ दुबई गया था, लेकिन कुछ ही समय बाद वह अचानक गायब हो गया। अब इस मामले में नया मोड़ तब आया है, जब उसकी पत्नी ने गांव के सरपंच के माध्यम से उसका मृत्यु प्रमाण पत्र भेज दिया, जिसे परिवार ने साजिश बताया है।

    लखबीर सिंह के पिता देशा सिंह ने बताया कि उनका बेटा एक राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी था और उसने कई प्रतियोगिताओं में मेडल व ट्रॉफियां जीती थीं। परिवार ने उसके बेहतर भविष्य के लिए उसे विदेश भेजा था। उनकी योजना दुबई से आगे इटली जाने की थी। इसके लिए उन्होंने अपनी जमीन बेचकर करीब 18 लाख रुपये एक एजेंट को दिए थे, लेकिन एजेंट पैसे लेकर फरार हो गया।

    यह भी पढ़ें- खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह को हाईकोर्ट से झटका; संसद सत्र में शामिल होने की पैरोल याचिका खारिज

    death certificate

    पत्नी की तरफ से परिवार को भेजा गया डेथ सर्टिफिकेट।

    पत्नी अकेले लौटी भारत

    पिता के अनुसार, जब उन्होंने बेटे और बहू को वापस बुलाया, तो लौटने से एक दिन पहले बहू लखबीर को अपने साथ कहीं ले गई। उसी रात वह अकेली वापस लौटी और बताया कि लखबीर कहीं खो गया है। इसके बाद से आज तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

    परिवार का आरोप है कि बहू ने पहले यह कहा कि वह लखबीर को ढूंढ रही है, फिर बताया कि वह दुबई की जेल में है और जल्द बाहर आ जाएगा। कुछ समय बाद बहू भारत लौटी, लेकिन ससुराल आने की बजाय मायके चली गई और तलाक का मामला दर्ज कर दिया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पंजाब के मोगा में तालिबानी क्रूरता, युवक को दुकान में बंद कर बेरहमी से पीटा; पीड़ित की हालत गंभीर

    परिवार को संदेश, बहू ने की दूसरी शादी

    देशा सिंह ने बताया कि हाल ही में बहू ने सरपंच के जरिए लखबीर का मृत्यु प्रमाण पत्र भेजा। उनका कहना है कि बहू ने दूसरी शादी कर ली है और यह पूरा मामला एक बड़ी साजिश का हिस्सा लग रहा है। परिवार ने सरकार से इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक सच्चाई सामने नहीं आती, तब तक यह स्पष्ट नहीं है कि उनका बेटा जीवित है या नहीं।

    यह भी पढ़ें- शादी के 6 महीने बाद विदेश भेजा, अब मिला डेथ सर्टिफिकेट; अमृतसर में बहू पर पति को गायब करने का लगा आरोप