विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बलवंत सिंह राजोआणा ने शुरू की भूख हड़ताल, तो SGPC ने बुलाई आपात बैठक; पांच तख्तों के सिंह साहिबान होंगे शामिल

By akhilesh kumarEdited By: Preeti Gupta
Updated: Wed, 06 Dec 2023 10:00 AM (IST)

पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी पटियाला केंद्रीय जेल में बंद बलवंत सिंह राजोआणा ने मंगलवार सुबह भूख हड़ताल शुरू कर दी। इस संबंध में श्री ...और पढ़ें

बलवंत सिंह राजोआणा ने शुरू की भूख हड़ताल, तो SGPC ने बुलाई आपात बैठक
बलवंत सिंह राजोआणा ने शुरू की भूख हड़ताल, तो SGPC ने बुलाई आपात बैठक

HighLights

  1. बलवंत सिंह राजोआणा ने शुरू की भूख हड़ताल
  2. SGPC ने आज बुलाई आपात बैठक
  3. पांच तख्तों के सिंह साहिबान होंगे शामिल

जागरण संवाददाता, अमृतसर। Balwant Singh Rajoana's hunger strike: पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी पटियाला केंद्रीय जेल में बंद बलवंत सिंह राजोआणा ने मंगलवार सुबह भूख हड़ताल शुरू कर दी। इस संबंध में श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी रघुवीर सिंह ने बुधवार को आपात बैठक बुला ली है।

पांच तख्तों के सिंह साहिबान बैठक में होंगे शामिल

बैठक में पांच तख्तों के सिंह साहिबान को बुलाया गया है। बैठक श्री अकाल तख्त सचिवालय में होगी। इसमें बंदी सिखों की रिहाई विशेष कर राजोआणा की फांसी की सजा को उम्रकैद में तब्दील करवाने को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।

राजोआणा से भूख हड़ताल वापस लेने का देंगे आदेश 

सिंह साहिबान सर्वसम्मति से राजोआणा से भूख हड़ताल के निर्णय को वापस लेने का आदेश भी जारी कर सकते हैं। इसके अलावा बंदी सिखों की रिहाई के लिए 20 दिसंबर को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के आह्वान पर शुरू किए जा रहे आंदोलन संबंधी भी कौम एवं सिख संगठनों को आदेश जारी कर सकते हैं।

राजोआणा की सरकार से ये है मांग

दूसरी ओर, पटियाला जेल में राजोआणा से उसकी बहन कमलदीप कौर मिलने पहुंची। मुलाकात के बाद कमलदीप ने कहा कि उसका भाई अब केंद्र सरकार को भेजी गई फांसी की सजा को उम्रकैद में तब्दील करने की अपील पर निर्णय होने के बाद भूख हड़ताल समाप्त करेगा।

यह भी पढ़ें- धुंध की चादर में लिपटा पंजाब...ठंड ने भी दिखाए तेवर, अमृतसर में चार डिग्री तक लुढ़का पारा; जानें अब कैसा रहेगा मौसम

क्या बोले SGPC अध्यक्ष? 

वहीं, एसजीपीसी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने राजोआणा की भूख हड़ताल को केंद्र सरकार के कठोर और नकारात्मक रवैये व पंजाब सरकार के अत्याचार का परिणाम बताया है।

यह भी पढ़ें- Punjab Politics: पंजाब में कांग्रेस नेता कुलविंदर कौर ने आम आदमी पार्टी का दामन, CM भगवंत मान के काम को सराहाया