Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमृतसर में बेड पर रखी पिस्तौल से खेलते समय चली गोली, मासूम बच्चे की मौत और दादी घायल

    Updated: Sun, 24 May 2026 08:10 AM (IST)

    अमृतसर के छेहरटा में बिस्तर पर रखी लाइसेंसी पिस्तौल से दुर्घटनावश गोली चलने से तीन साल के बच्चे अंश की मौत हो गई। इस घटना में बच्चे की दादी गंभीर रूप ...और पढ़ें

    बेड पर रखी पिस्तौल से खेलते समय चली गोली, बच्चे की मौत।

    बेड पर रखी पिस्तौल से खेलते समय चली गोली, बच्चे की मौत।

    HighLights

    1. छेहरटा में तीन साल के बच्चे की गोली लगने से मौत

    2. लाइसेंसी पिस्तौल से दुर्घटनावश चली गोली, दादी भी घायल

    3. पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की

    संवाद सहयोगी, छेहरटा (अमृतसर)। स्थानीय शिंगार एवेन्यू में गोली लगने से तीन साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसकी दादी गंभीर रूप से जख्मी हो गई हैं, जिन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मृतक बच्चे की पहचान अंश के रूप में हुई है।

    बताया जा रहा है कि घर में लाइसेंसी पिस्तौल रखी हुई थी। इस दौर खेलते समय एक बच्चे सेगोली चल गई जो पास में खेल रहे अंश के आर-पार निकल गई जो वहीं खड़ी उसकी दादी को भी जा लगी। घटना शनिवार दोपहर करीब दस बजे की बताई जा रही है।

    सूचना मिलने के बाद थाना छेहरटा के प्रभारी बलविंदर सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार यह हादसा लापरवाही के कारण हुआ है। फिलहाल मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है।

    पिस्तौल लेकर पीटीमए में स्कूल गया था बच्चे का पिता

    बताया जा रहा है कि बच्चे के पिता साजन इस्लामाबाद में कबाड़ का काम करते हैं। शनिवार सुबह वह बच्चों की पीटीएम में स्कूल गए थे और अपनी लाइसेंसी पिस्तौल भी साथ लेकर गए थे। बताया जा रहा है कि स्कूल से लौटने के बाद साजन ने कपड़े बदलते समय लोडेड पिस्तौल बेड पर रख दी।

    खबरें और भी

    इसी दौरान खेलते-खेलते मासूम ने पिस्तौल उठा ली और अचानक ट्रिगर दब गया। गोली सीधे अंश को लग गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि पिस्तौल अनलाक थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। परिजन फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। एसएचओ बलविंदर सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला दुर्घटनावश गोली चलने का सामने आया है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।